Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में महिला किसान नेता की हत्या का खुलासा:ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने गला दबाकर जंगल में फेंका शव, 15 दिन बाद मिला कंकाल

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज जंगल में बीते 3 मार्च को 25 वर्षीय महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का क्षत-विक्षत कंकाल बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला 15 दिन से लापता थी। आंचल मिश्रा, जो बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव की निवासी थीं, 17 फरवरी 2026 को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने घर से निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर उनके पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को 3 मार्च 2026 को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज जंगल से आंचल मिश्रा के जले हुए कपड़े और मानव अस्थियां मिलीं। पति संतोष मिश्रा ने जूते और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान आंचल मिश्रा के रूप में की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका और पास के सूरज वर्मा के बीच पिछले तीन-चार महीनों से मोबाइल पर लगातार बातचीत होती थी। तकनीकी जांच में दोनों के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन एक ही स्थान पर पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की।। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी सूरज वर्मा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन आंचल मिश्रा उससे लगातार पैसों की मांग करती थीं और पैसे न देने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी देती थीं। इसी बात को लेकर 17 फरवरी को दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सूरज ने गुस्से में आकर आंचल की हत्या कर दी और शव को ककरदरी जंगल में छिपा दिया। क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी कि मृतका के पति संतोष मिश्रा की तहरीर पर आरोपी सूरज वर्मा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज वर्मा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मृतका आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिला अध्यक्ष थीं और उनके दो बच्चे हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 13 मार्च को नगर निगम का सदन:5179.71 करोड़ रुपए के बजट को मिलेगी मंजूरी,अप्रैल में हाउस टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी छूट
    Next Article
    महिला ने बेटे-बेटी के साथ युवक को मार डाला:लखनऊ में बहस के बाद चाकू से वार किए, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment