Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि बढ़ी:अब 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी

    16 hours ago

    1

    0

    इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के महराजगंज स्थित अध्ययन केंद्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह अध्ययन केंद्र जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में संचालित होता है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित थी। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। महराजगंज में इस वर्ष पहली बार इग्नू अध्ययन केंद्र की शुरुआत हुई है। यहां बीए, पर्यटन में स्नातक, शिक्षा शास्त्र और संस्कृत में परास्नातक तथा प्राचीन इतिहास में स्नातक जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से जिले के छात्रों को ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने बताया कि महराजगंज में पहली बार इग्नू अध्ययन केंद्र शुरू होने के कारण शुरुआत में प्रवेश की गति धीमी थी। इसे देखते हुए इग्नू के निदेशक से वार्ता कर प्रवेश की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया। प्राचार्य ने यह भी बताया कि इग्नू में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। महराजगंज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र का केंद्र कोड 48064 है, जिसे आवेदन करते समय दर्ज करना अनिवार्य होगा। जिले में इस अध्ययन केंद्र के शुरू होने से ऐसे छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा, जो नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा सकते लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीखी चाऊमीन ने बिगाड़ी शादी, दुल्हन ने लौटाई बारात:कासगंज में धूमधाम से आई बारात लौटी खाली हाथ
    Next Article
    दिल्ली से बेहतर मेरठ मेट्रो:सफर करने वाले लोगों ने कहा- नमो भारत की स्पीड की तरह होगा शहर का विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment