Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से बेहतर मेरठ मेट्रो:सफर करने वाले लोगों ने कहा- नमो भारत की स्पीड की तरह होगा शहर का विकास

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ मेट्रो की शुरुआत के साथ ही यात्रियों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। मेट्रो में सफर करने वाले लोगों ने न सिर्फ खुशी जाहिर की, बल्कि खुलकर अपनी राय भी रखी। कई यात्रियों का कहना है कि मेरठ मेट्रो स्पीड और साफ-सफाई के मामले में दिल्ली मेट्रो से बेहतर लगी। मेट्रो में सफर कर रही मोनी ने बताया कि वह लंबे समय से मेट्रो शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से इंतजार कर रही थी कि कब मेट्रो चलेगी। बहुत अच्छा लगा। मैं खास घूमने नहीं जा रही थी, लेकिन मेट्रो में बैठने की इच्छा थी, इसलिए बेगमपुल तक का सफर किया।” गाजियाबाद से मेरठ आईं नीरू भटनागर ने कहा कि स्पीड और सर्विस दोनों अच्छी लगीं। उनका कहना था कि दिल्ली से गाजियाबाद तक चलने वाली मेट्रो की तुलना में मेरठ मेट्रो ज्यादा तेज महसूस हुई। उन्होंने कहा, “स्पीड अच्छी थी, सर्विस भी बढ़िया रही। दिल्ली मेट्रो से बेहतर लगी।” बेगमपुल स्टेशन पर उतरीं यात्री राज कुमारी ने बताया कि उन्हें मेट्रो का अनुभव काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा, “सड़क पर ट्रैफिक बहुत होता है, उससे तो यह बहुत बेहतर है। किराया भी ऑटो जितना ही लगता है, लेकिन सुविधा ज्यादा है। भीड़ भी ज्यादा नहीं मिली।” इशू नाम के एक अन्य यात्री ने बताया कि वह पहले दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “मेरठ मेट्रो ज्यादा क्लीन है और काफी अच्छी लगी। मेरे हिसाब से मेरठ मेट्रो बेस्ट है।” वहीं अन्य यात्रियों ने भी सफर को “बहुत बढ़िया” बताया। उनका कहना था कि शहर के विकास के लिए मेट्रो बड़ा कदम है। लोगों का मानना है कि स्पीड, सफाई और सुविधा के मामले में यह दिल्ली मेट्रो से कम नहीं, बेहतर साबित हो रही है। शहर में मेट्रो की शुरुआत को विकास की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि बढ़ी:अब 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
    Next Article
    कार्रवाई न होने पर युवती ने की आत्महत्या:गुलाबी गैंग के प्रदर्शन के बाद आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment