Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महावन के नंद भवन में छड़ीमार हुरंगा का आयोजन:84 खंभा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    18 hours ago

    1

    0

    ब्रज की होली परंपरा के तहत महावन स्थित नंद भवन चौरासी खंभा मंदिर में सोमवार को छड़ीमार हुरंगा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए। हुरियारिनों ने घूंघट की आड़ में हुरियारों पर छड़ियों से प्रहार किया। मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों और रसिया भजनों की धुन से गूंज उठा, जिससे होली का माहौल बन गया। कार्यक्रम के दौरान बलदाऊ महाराज का फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर के सेवायतों ने परंपरागत तरीके से हुरंगा खेला। मंदिर प्रबंधक गोपाल तिवारी ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा वर्षों से चली आ रही है। हुरंगा में महावन और आसपास के क्षेत्रों की हुरियारिनें सोलह श्रृंगार कर हाथों में छड़ी लेकर पुरुषों पर प्रतीकात्मक प्रहार करती हैं। “आज बिरज में होरी रे रसिया”, “आ जइयो श्याम मोरे पनघट पे” और “होली खेलन आयो श्याम” जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने फूलों और गुलाल की होली खेली। प्राचीन परंपरा के अनुसार भगवान बलराम और श्रीकृष्ण के बालस्वरूप का आकर्षक डोला भी निकाला गया। यह डोला बस स्टैंड स्थित नंद भवन धर्मशाला से चौक बाजार और पनियां ढाल होते हुए मुख्य मार्ग से मंदिर प्रांगण तक पहुंचा। नगरवासियों ने रास्ते भर डोले का स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। कार्यक्रम की शुरुआत कार्ष्णि नागेंद्र महाराज और हितकर तिवारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम और श्रीकृष्ण की आरती उतारकर की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हुरंगा खेला। ढोल-बाजों की धुन पर महिला-पुरुष नृत्य करते नजर आए। हुरंगा के दौरान लगभग 20 किलो दही में 500 ग्राम केशर और 5 किलो हल्दी का मिश्रण तैयार कर श्रद्धालुओं पर डाला गया। साथ ही करीब 150 किलो फूल और 150 किलो गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में गोपाल तिवारी, चंद्र प्रकाश शर्मा, दिनेश मिश्रा, किशन स्वरूप मिश्रा, नीतेश, सुनीत दीक्षित, गोपाल व्यास, कन्हैयालाल मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उड्डयन मंत्री ने नोएडा एयरपोर्ट को सौंपा लाइसेंस:संचालन का रास्ता साफ, अधिकारियों संग की चर्चा
    Next Article
    जालौन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment