Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 1,359 अभ्यर्थियों ने छोड़ी लेखपाल परीक्षा:15 केंद्रों पर 5649 अभ्यर्थी शामिल, प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा का दावा किया

    4 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में लेखपाल मुख्य परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गुरुवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 7008 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1359 ने परीक्षा छोड़ दी। केवल 5649 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा पूरे दिन भारी पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त, कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की कोई शिकायत सामने नहीं आई। प्रदेश स्तर पर चल रही लेखपाल भर्ती प्रक्रिया में हजारों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में भी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। अधिकारियों ने दावा किया है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और सख्ती के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्कि सेना ने जामा मस्जिद की मरम्मत पर आपत्ति जताई:इंतजामिया कमेटी द्वारा अनुमति मांगने को बताया कानूनन गलत, ASI को भेजा लेटर
    Next Article
    ललितपुर में GRP कांस्टेबल ने महिला की जान बचाई:चलती मालवा एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश,प्लेटफॉर्म पर गिरने से बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment