Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में तीन युवकों पर हमला, VIDEO:धारदार हथियारों से वार, सीसीटीवी से आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में सोमवार सुबह हड्डी गोदाम के पास तीन युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। करीब 20 से 25 युवकों के एक समूह ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना दिन निकलते ही हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हमले में घायल हुए युवकों की पहचान तहसील, शादाब और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक किसी काम से हड्डी गोदाम के पास पहुंचे थे। तभी हमलावरों के समूह ने उन पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। हमले की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर न होने पाए पानी की कमी:अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने दिए निर्देश
    Next Article
    अब 16 नहीं, सिर्फ 5.30 मिनट में मिलेगी ट्रेन:नौबस्ता तक विस्तार से 12 नई ट्रेनें जुड़ेंगी, वेटिंग टाइम घटेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment