Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर न होने पाए पानी की कमी:अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    होली के अवसर पर चार दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने होली को लेकर की गई तैयारियां जानी। सीएम ने कहा कि किसी भी दशा में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। नगर निगम की ओर से बताया गया कि पानी की सप्लाई पूरे दिन करने का प्लान बनाया गया है। इसके साथ ही पानी के टैंकर भी तैयार रखे जाएंगे। उन्होंने सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया। सीएम ने जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उनकी प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को समय से पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। किसी भी विकास परियोजना में देरी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने एक-एक कर सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 1 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक गोरखनाथ मंदिर में यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। सीएम पूरे दिन मंदिर में ही रहे। प्रशासन, पुलिस, जीडीए, नगर निगम, गीडा, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, बिजली निगम आदि विभागों के अधिकारी बुलाए गए थे। सीएम ने एक-एक कर सभी योजनाओं के बारे में पूछा। पैडलेगंज-नौसढ़ सिक्स लेन फ्लाई ओवर, खजांची-हड़हवा-गोरखनाथ मंदिर रोड, पादरी बाजार फ्लाईओवर, बरगदवा में बने रेल ओवरब्रिज के एक लेन पर बाकी रेलवे के काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही जीडीए एवं नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी पूछा। ताल रिंग रोड, कन्वेंशन सेंटर के बारे में जानकारी ली। भविष्य की कुछ परियोजनाओं के मानचित्र के बारे में भी सीएम ने पूछा। जीडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई। नया गोरखपुर एवं गीडा की विभिन्न परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण की स्थिति के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। कहा-सड़क की पटरियों पर न होने पाए अतिक्रमण सीएम ने कहा कि सड़कों की पटरियों पर किसी तरह का अतिक्रमण न होने पाए। होली के बाद अभियान चलकर पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। वहां दुकान लगाने वालों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए। सीएम ने मेडिकल रोड, रोडवेज जैसे कई स्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि प्राइवेट बसों को सड़क पर न खड़ा होने दिया जाए। सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। जलभराव रोकने के करें इंतजाम मुख्यमंत्री ने आगामी गर्मी और मानसून सीजन को लेकर प्रशासन को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात आने में हालांकि अभी काफी समय है लेकिन बाढ़ बचाव और जलभराव दूर करने की तैयारियों पर अभी से ध्यान देना होगा। इनसे जुड़ी योजनाओं पर तेजी से काम कराने की जरूरत है। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने और हुड़दंगियों को करारा सबक सिखाने की हिदायत दी। ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर जाम न लगने पाए। समीक्षा बैठक में प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर मे युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:शादी समारोह मे हुई मुलाकात युवती ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में तीन युवकों पर हमला, VIDEO:धारदार हथियारों से वार, सीसीटीवी से आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment