Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूरी का पैसा मांगने गई दलित महिलाओं से मारपीट:आजमगढ़ में VIDEO वायरल, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सितारा महमूदपुर गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गई दलित महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार 11 अगस्त की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद होता दिखाई दे रहा है। पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों का आरोप है कि खेत में मजदूरी करने के बाद वे अपना बकाया मजदूरी मांगने के लिए तब्बू पुत्र कैश के घर गई थीं। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर तब्बू और उसके परिजन भड़क गए तथा गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। पीड़िताओं उषा पुत्री ओमप्रकाश, रेनू पुत्री जयप्रकाश और करीना पुत्री संतोष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, तब्बू के ललकारने पर अब्दुल हलीम, इब्राहिम, अफान पुत्र अबूबकर समेत अन्य लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। इसके बाद जब पीड़िताएं घर पहुंचीं और अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उनका मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया गया। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर देर शाम दीदारगंज थाने पहुंचे तो उन्हें काफी देर तक दूसरे पक्ष के आने का इंतजार कराया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के पहुंचते ही उन्हें थाने से भगा दिया गया। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सितारा महमूदपुर गांव में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गई दलित महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार, 11 अगस्त की बताई जा रही है। विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों का आरोप है कि उन्होंने खेत में मजदूरी की थी। काम पूरा होने के बाद वे अपना बकाया भुगतान मांगने के लिए तब्बू पुत्र कैश के घर गई थीं। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर तब्बू और उसके परिजन भड़क गए तथा गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। तहरीर में कई लोगों पर मारपीट का आरोप पीड़िताओं उषा पुत्री ओमप्रकाश, रेनू पुत्री जयप्रकाश और करीना पुत्री संतोष ने दीदारगंज थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तब्बू के ललकारने पर अब्दुल हलीम, इब्राहिम, अफान पुत्र अबूबकर समेत अन्य लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। परिजनों के अनुसार, घायल महिलाएं जब घर पहुंचीं और घटना की जानकारी दी, तब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां उनके साथ भी मारपीट की गई। डायल 112 पर दी गई सूचना घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के दौरान उनका मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया गया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि देर शाम जब वे शिकायत लेकर दीदारगंज थाने पहुंचे तो उन्हें काफी देर तक दूसरे पक्ष के आने का इंतजार कराया गया। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष के पहुंचने के बाद उन्हें थाने से भगा दिया गया। निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जेसीबी ड्राइवर ने फांसी लगाई:परिजनों के पहुंचने से पहले हुई मौत, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला
    Next Article
    पुल से कूदने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया:पारिवारिक कलह से परेशान था, परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment