Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुल से कूदने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया:पारिवारिक कलह से परेशान था, परिजनों को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन-औरैया सीमा पर यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहे 19 साल के युवक को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। युवक पारिवारिक कलह से परेशान था और अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। मोटरसाइकिल से उतरकर पुल पर पहुंचा था युवक घटना 11 और 12 अगस्त की मध्यरात्रि सनगढ़ बैरियर, औरैया बॉर्डर पर हुई। कुठौंद पुलिस को ड्यूटी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर यमुना पुल पर पहुंचा है और नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह कांस्टेबल अमित कटियार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने यमुना पुल पर युवक की तलाश शुरू कर दी। छलांग लगाने से पहले पुलिस ने पकड़ा तलाश के दौरान पुलिस को युवक यमुना नदी में छलांग लगाने की तैयारी करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पारिवारिक कलह से था परेशान पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सुखदेव पुत्र ध्यान सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी शाला मंदिर, औरैया के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक कलह के कारण काफी परेशान था। इसी वजह से वह आत्महत्या करने के इरादे से यमुना पुल पर पहुंचा था। भाई को दी सूचना, पुलिस ने परिजनों को सौंपा पुलिस ने युवक को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित तत्काल देवकली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके भाई आकाश को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की समय पर कार्रवाई से युवक की जान बच गई। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। घटना ने यह भी दिखाया कि समय पर मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी को टाला जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूरी का पैसा मांगने गई दलित महिलाओं से मारपीट:आजमगढ़ में VIDEO वायरल, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    Next Article
    वार्ड-76 में निर्माण कार्य को लेकर पार्षदों में टकराव:पार्षद कौशिक- कब्जे की नियत से हो रहे काम, विकास जायसवाल बोले- सार्वजनिक संपत्ति है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment