Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान से कब्जा छुड़वाने के लिए पीड़ित मुख्यमंत्री से मिला:पूर्व विधायक समेत सात पर मुकदमा, विधायक ने कहा- राजनीतिक साजिश

    16 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में मुख्यमंत्री के आदेश पर पूर्व भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे परेशान होकर पीड़िता राजदुलारी और उनके बेटे शंकर केसरवानी ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से तीसरी बार मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है, जहां एक मकान पर जबरन कब्जा करने और फर्जी कागजात बनाने का आरोप है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते 17 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें चायल के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता और भरवारी के तीन पूर्व चेयरमैन सहित कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पीड़िता राजदुलारी, जो स्वर्गीय उमाशंकर की पत्नी हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि उनके पति की मृत्यु के बाद पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी और उनकी पत्नी सुनीता केसरवानी ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव का दुरुपयोग किया। उन्होंने नगर पालिका पर दबाव डालकर उनके मकान पर विपक्षियों का नाम दर्ज करवा दिया और जबरन कब्जा कर लिया। इस मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता पहले 8 दिसंबर को और फिर 16 फरवरी को भी मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गई थीं। सोमवार को बेटे शिवशंकर के साथ यह उनकी तीसरी मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने फिर से न्याय की मांग की। इन आरोपों पर मंगलवार को चायल के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव है और उन्हें राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। गुप्ता ने दावा किया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं और इस 'ओछी राजनीति' के पीछे शामिल लोगों का पता लगा लिया गया है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों का वेतन रुकेगा:गाजियाबाद में समीक्षा बैठक, खराब रैंक वाले विभागों पर सख्ती
    Next Article
    होटल सील किया तो जमा किया गृह कर:भूमाफिया गजेंद्र नेगी के होटल पर 1835884 रुपए बकाया था, नगर निगम ने कार्रवाई की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment