Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mallikarjun Kharge के बयान पर Congress की सफाई, RSS का हुआ था जिक्र

    3 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि पटना में भाषण के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता ने पहले खरगे के दिवंगत पिता का अपमान किया था और इसी के जवाब में वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वैचारिक पिता’ यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का जिक्र किया था। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी बार है, जब खरगे का ‘अपमान’ किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि अगस्त में उत्तराखंड में एक रैली में खरगे के भाषण के बाद ‘शुद्धिकरण’ का घृणित कृत्य किया गया था।कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया भाजपा की ओर से पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खरगे की टिप्पणी ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ को लेकर उन पर तीखा हमला किए जाने के बाद आई। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण के दौरान दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने बीच में टोकते हुए कहा कि जब तक विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर मंच से खरगे ने पलटवार करते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा, बाप भी जाएगा।’ प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ खरगे की ‘अपमानजनक और व्यक्तिगत’ टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो ‘गुंडों और बदमाशों’ से जुड़ी होती है।भाजपा ने इसे कांग्रेस का ‘वैचारिक दिवालियापन’ करार दिया और कहा कि पार्टी अब एक ‘माफिया गैंग’ जैसी दिखाई देती है। भाजपा के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘भाजपा हर दिन नयी साजिशें रचती है। कुछ दिन पहले खरगे जी के भाषण के बाद शुद्धिकरण जैसा घृणित कृत्य किया गया था।आज बिहार में जब खरगे जी भाषण दे रहे थे, तब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने यह कहकर उनके पिता का अपमान किया कि ‘अगर आपके बाप भी आ जाएंगे, तब भी मोदी नहीं जाएंगे।’’ खेड़ा ने कहा, ‘‘इसके बाद खरगे ने मोदी के ‘वैचारिक पिता’ यानी आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ मोदी ही नहीं जाएंगे, बल्कि आरएसएस भी जाएगा। खरगे का अपमान करने जैसी इतनी घृणित हरकत के बाद अब वे उलटे खरगे पर आरोप लगा रहे हैं।’’ ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में खेड़ा ने कहा कि खरगे देश के बहुत वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा ने दूसरी बार उनका अपमान किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mallikarjun Kharge के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान से भड़की BJP, NDA नेताओं ने साधा निशाना
    Next Article
    BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment