Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

    9 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजनाओं के बीच, भाजपा की युवा शाखा ने रविवार को पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत देशव्यापी युवा संपर्क कार्यक्रम शुरू किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत महीने भर तक होने वाले संपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के साथ ‘‘सार्थक संवाद’’ स्थापित करना है। इसने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की जागरूक और सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित करना है।बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आज भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत देशव्यापी युवा संपर्क कार्यक्रम शुरू किए। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस पहल का उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर युवा नागरिकों के साथ सार्थक संवाद को बढ़ावा देना, गलत सूचनाओं से निपटना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की जागरूक एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।’’ यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कांग्रेस, उसके सहयोगी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) समेत अन्य दलों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इन दलों ने हाल में दिल्ली में कई बार सड़कों पर प्रदर्शन भी किए।भाजपा ने इन आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताते हुए पलटवार किया है। उसने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विदेशी ताकतों के साथ मिलकर ‘‘सत्ता परिवर्तन’’ के लिए ऐसे प्रदर्शनों के जरिए देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mallikarjun Kharge के बयान पर Congress की सफाई, RSS का हुआ था जिक्र
    Next Article
    PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment