Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बनर्जी को बागियों का ऑफर- नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ें:हम उम्मीदवार नहीं उतारेंगे; 2021 में इसी सीट पर CM शुभेंदु से चुनाव हारी थीं

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में TMC के बागी गुट के नेता रीतब्रत बनर्जी गुट ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव लड़ती हैं तो वह अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे। रीतब्रत ने कहा कि वे ममता को विधानसभा में वापस देखना चाहते हैं और नंदीग्राम से उनका चुनाव लड़ना बेहतर होगा। रीतब्रत ने बताया कि उनके गुट ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार लगभग तय कर लिया है, लेकिन ममता के चुनाव लड़ने की स्थिति में नाम वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ममता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी मैदान में उतरती हैं, तब भी उनका गुट उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा। नंदीग्राम TMC और भाजपा, दोनों के लिए अहम सीट नंदीग्राम 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रहा था। इसी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 2021 में ममता ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन अधिकारी ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद अधिकारी BJP में शामिल होकर TMC के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बन गए।2026 के विधानसभा चुनाव में भी अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट बरकरार रखी और नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने 11 सितंबर को उम्मीदवार घोषित किए कांग्रेस ने शुक्रवार को रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ और नंदीग्राम से मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया था। पार्टी के बयान के मुताबिक, इन नामों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी। TMC और भाजपा उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं कर रही…3 संभावित वजहें TMC में तीन गुटों का असर इसलिए फंसा पेंच भाजपा ममता के नाम का कर रही इंतजार नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस पर स्पष्टता का इंतजार। रेजीनगर में हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) के मुकाबले मजबूत स्थानीय चेहरे की तलाश। नंदीग्राम और आसपास के इलाकों में पार्टी की चुनावी रणनीति तय होने के बाद नाम घोषित करना। 16 सितंबर नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… TMC सिंबल विवाद-EC ने बागी गुट से और दस्तावेज मांगे: दो सीटों पर उपचुनाव पश्चिम बंगाल में TMC के चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद जारी है। शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग के सामने मौखिक दलीलें दीं और सवालों के जवाब दिए। आयोग ने गुट से दिन खत्म होने से पहले अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में तेज बारिश, सड़कें जलमग्न, एयरपोर्ट के आसपास पानी:शिमला के जंगल में लैंडस्लाइड; बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकड़ा 48 लाख पहुंचा
    Next Article
    वनतारा से 13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी हथिनी महादेवी:हजारों लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया; रिलायंस फाउंडेशन के एनिमल सेंटर भेजने पर विरोध किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment