Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी जिला अस्पताल की पुलिस चौकी पर ताला:स्टाफ मथुरा-वृंदावन ड्यूटी पर तैनात, इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्थापित पुलिस चौकी पर ताला लटका हुआ है। यह चौकी अस्पताल में होने वाली मारपीट की घटनाओं को रोकने और पुलिस सूचनाएं प्राप्त करने के लिए स्थापित की गई थी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद छह ने अस्पताल में बढ़ती मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस चौकी की स्थापना की थी। यहां पूरे स्टाफ की तैनाती भी की गई थी। हालांकि, अतिरिक्त ड्यूटी लगने के कारण चौकी का अधिकांश स्टाफ गैर जनपदों में या अन्य कार्यों में लगा रहता है। वर्तमान में, केवल दो होमगार्ड ही इस चौकी पर तैनात हैं, जो आपातकालीन स्थितियों को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की मांग है कि चौकी लगातार खुली रहनी चाहिए और इमरजेंसी से संबंधित पुलिस सूचनाओं को यहीं पर प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चौकी पर तैनात पूरा स्टाफ मथुरा-वृंदावन में आयोजित महा आयोजन और होली पर्व के मद्देनजर अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ सिटी ने आश्वासन दिया कि मथुरा-वृंदावन में होली पर्व समाप्त होने के बाद जल्द ही सभी पुलिसकर्मी चौकी पर वापस तैनात होंगे और अपने कार्य पर लौटेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकानदार से मारपीट, दुकान में आग लगाई, VIDEO:हरदोई में मामूली विवाद के बाद 1.5 लाख का सामान जलकर राख
    Next Article
    अटेंडेंटस के नाम पर वसूली, विरोध पर उत्पीड़न:कानपुर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों का हंगामा, बोले- मनमाने नियम नहीं चलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment