Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी पुलिस लाइन में SP ने किया होलिका दहन:ड्यूटी भी, त्योहार भी, परिजनों के साथ की पूजा

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी पुलिस लाइन में होली पर्व से पूर्व होलिका दहन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। सोमवार रात पुलिस लाइन परिसर में अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवारों के साथ एकत्र हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। अग्नि जलने के बाद 'होलिका माता की जय' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके पश्चात सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुरुआत की। इस अवसर पर एसपी सिटी अरुण कुमार और एसपी ग्रामीण राहुल मिठास सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और अनुशासित रहा। देखें 3 तस्वीरें… होलिका दहन के बाद अपने संबोधन में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर नई शुरुआत का अवसर है। उन्होंने जोर दिया कि जब पूरा जनपद त्योहार की खुशियों में डूबा होता है, तब पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। एसपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि किसी भी नागरिक की खुशी में कोई बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से होली के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और संयम के साथ ड्यूटी निभाने की अपील की। साथ ही, आमजन से भी शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया।एसपी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार एक टीम के रूप में कार्य करता है और त्योहारों के अवसर पर भी सेवा भावना सर्वोपरि रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पतंग काटने पर बवाल, किशोर की पिटाई:मां को बीच सड़क पर पीटा, ताबड़तोड़ फायरिंग; पब्लिक ने एक को पिस्टल सहित दबोचा
    Next Article
    मनकामेश्वर महादेव को गुलाल लगाकर होली का शुभारंभ:चौक-अमीनाबाद में रंगों की बरसात, निगोहां के होलिका मेले में उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment