Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पतंग काटने पर बवाल, किशोर की पिटाई:मां को बीच सड़क पर पीटा, ताबड़तोड़ फायरिंग; पब्लिक ने एक को पिस्टल सहित दबोचा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शौकत कॉलोनी में पतंग काटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद सोमवार शाम संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने पहले किशोर के साथ मारपीट की, विरोध करने पर उसकी मां को बीच सड़क पर पीट दिया। इतना ही नहीं, बाद में साथियों को बुलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इलाके के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पिस्टल समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। क्या है पूरा मामला शौकत कॉलोनी निवासी रूबी अपने दो बच्चों के साथ रहती है। पति दानिश की मौत के बाद वह सिलाई कर परिवार चला रही है। रूबी के मुताबिक, उसका बेटा आरिश रविवार को पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जीशान की पतंग कट गई। आरोप है कि इसी बात पर जीशान ने आरिश के साथ मारपीट कर दी। रूबी जब शिकायत लेकर जीशान के घर पहुंची तो मामला शांत हो गया था, लेकिन सोमवार दोपहर फिर जीशान और शोएब ने आरिश को पकड़कर पीट दिया। रूबी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे युवकों पर बरसाईं गोलियां महिला को बचाने मोहल्ले के इकराम के बेटे शानू और शाहजेब पहुंचे। इससे नाराज दबंगों ने अपने करीब एक दर्जन साथियों को बुला लिया और आरोप है कि 5 से 10 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों में दुबक गए। पिस्टल समेत एक आरोपी पकड़ा इसी दौरान मोहल्ले के शाहिद ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने उसे पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी समीर उर्फ मातिरा को पिस्टल समेत दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। CCTV में कैद हुई वारदात महिला के साथ की गई मारपीट की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद कैद हो गई। जिसमें दबंग भी सड़क पर महिला को पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका दहन से पहले पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान:देर रात फ्लैग मार्च, हर होलिका स्थल पर पहुंची पुलिस
    Next Article
    मैनपुरी पुलिस लाइन में SP ने किया होलिका दहन:ड्यूटी भी, त्योहार भी, परिजनों के साथ की पूजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment