Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:मथुरा में राजीव भवन का घेराव, सरकार को चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में मनरेगा भुगतान में देरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बताया कि प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 2000 करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित है, जिससे मजदूर परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। धनगर ने यह भी बताया कि मनरेगा योजना को संचालित करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों और लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इससे मजदूर परिवार और कर्मचारी भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं। मुकेश धनगर के अनुसार, होली से पहले प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सरकार से भुगतान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जॉब कार्ड धारकों, ग्राम रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों का बकाया भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी। इस प्रदर्शन में आदित्य तिवारी, धीरज शर्मा, लक्ष्मी नारायण, दीपक दीक्षित, शैलेंद्र चौधरी, संदीप चौधरी, गीता दिवाकर, ललिता देवी, राजकुमार उपाध्याय, रवि वाल्मीकि, करन निषाद, नीरज, महेश चौबे, प्रवीण ठाकुर, भगवान सिंह, विपुल पाठक, आकाश सिंह, अश्विनी शुक्ला, विकास चतुर्वेदी, देवकीनंदन निषाद, जवाहर सिंह, माधव गौतम, कन्हैयालाल, ओमवीर शर्मा, बाबूलाल, अशोक कुमार, हेमंत निषाद, राहुल, देवेंद्र निषाद, भरत लाल, रामरतन, लक्ष्मण तोमर, मनोज गौड़, विवेक कुमार, राजेश कुमार, विक्रम वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी कांग्रेस ने विकास भवन का घेराव किया:मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर प्रदर्शन
    Next Article
    कौशांबी पुलिस ने 10 हजार के इनामी को पकड़ा:गौकशी मामले में फरार चल रहा था, स्पेशल टीम का हुई थी गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment