Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी कांग्रेस ने विकास भवन का घेराव किया:मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी कांग्रेस ने मंगलवार को विकास भवन का घेराव किया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मनरेगा के तहत काम करने वाले लगभग 1 करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित है। इसके अतिरिक्त, मनरेगा योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले लगभग 40,000 संविदा कर्मियों, जिनमें ग्राम रोजगार सेवक भी शामिल हैं, को पिछले 8 महीनों से उनका मानदेय नहीं मिला है। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हक का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को गरीब मजदूरों से इतनी नफरत है कि वह उनकी मेहनत का मूल्य भी नहीं देना चाहती, जबकि यह उद्योगपतियों की सरकार है जो उनके करोड़ों रुपये माफ कर देती है। वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद यादव ने मांग की कि मनरेगा मजदूरों का मानदेय बढ़ाकर 400 रुपये किया जाए। इस विरोध प्रदर्शन में पीसी चतुर्वेदी, मुकेश यादव, सुखवीर यादव, गौरव कुमार खेड़ा, हिमांशु सेन, अनुपम शाक्य, श्रीकृष्ण तिवारी, सचिन तोमर, नकुल शाक्य, ब्रजेश यादव, अंकुर कुमार और दीपक राजपूत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कैंसर पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन:आवास, कृषि भूमि और आर्थिक मदद न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
    Next Article
    मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:मथुरा में राजीव भवन का घेराव, सरकार को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment