Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनीष सक्सेना को मझोला थाने की बागडोर:मुरादाबाद में SSP ने बदले 5 थाना प्रभारी, रविन्द्र मुंडापांडे भेजे गए

    9 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में SSP ने गुरुवार रात कई थाना प्रभारियों के ट्रांसफर कर दिए। इस उलटफेर में 5 थानों को नए प्रभारी निरीक्षक मिले हैं। लंबे वक्त तक सिविल लाइंस में रहे इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना को नागफनी के बाद अब शहर के महत्वपूर्ण थाने मझोला की बागडोर सौंपी गई है। मझोला में लंबे वक्त से तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को मुंडापांडे भेजा गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसमें डिलारी, छजलैट, मूंढापांडे, मझोला और नागफनी थानों के प्रभारी बदले गए हैं। निरीक्षक शोकेन्द्र को पुलिस लाइन्स से थाना डिलारी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। डिलारी में तैनात निरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना छजलैट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मझोला के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार को मूंढापांडे, नागफनी के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना को मझोला और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार को नागफनी भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक करमजीत सिंह को खदाना चौकी से थाना कोतवाली का थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक सनोज कुमार सिंह को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह को लंबी अवधि के अवकाश पर जाने के कारण पुलिस लाइन्स भेजा गया है। निरीक्षक विवेक शर्मा और मोहित कुमार चौधरी को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त करने के लिए पुलिस लाइन्स भेजा गया है। उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र को चुनाव सेल में तैनाती दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भाई की मौत से टली बहन की शादी:दूज से पहले रोड एक्सीडेंट में 3 दोस्तों की मौत, कार्ड बांटकर लौट रहे थे
    Next Article
    प्रेमी के साथ 25 लाख के गहने लेकर भागी महिला:गोरखपुर में डेढ़ साल पहले शादी हुई, लैपटॉप और रुपये भी ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment