Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur हिंसा: Kangpokpi के नगा गांव पर बदमाशों ने किया हमला, 9 घरों में लगाई आग

    1 hour from now

    1

    0

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने नगा समुदाय के एक गांव पर हमला कर दिया और नौ घरों में आगजनी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे तोकपा लियांगमई नगा गांव में हुई।उन्होंने बताया कि बदमाशों ने गोलीबारी की और फिर नौ घरों में आग लगा दी। इनमें अधिकांश कच्चे मकान थे। अधिकारियों ने बताया कि पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाने में मदद की।उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ‘द लियांगमई नगा काउंसिल, मणिपुर’ ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस हमले में दूसरे समुदाय के हथियारबंद लोग शामिल थे। काउंसिल ने दावा किया कि इस हमले में 10 घरों और एक गिरजाघर में आगजनी की गई।उसने एक बयान में कहा, ‘‘निर्दोष आम नागरिकों, आवासीय संपत्तियों और आराधना स्थल को जानबूझकर निशाना बनाना हिंसा का एक गंभीर और निंदनीय कृत्य है।’’ नगा संगठन ने आगजनी के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने और उन पर मुकदमा चलाए जाने की मांग की। उसने इलाके में सुरक्षा को तत्काल मजबूत करने की भी मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu के CM C. Joseph Vijay ने Lok Sabha सीटें 543 पर सीमित रखने का प्रस्ताव दिया
    Next Article
    Kerala High Court ने दो एनजीओ का FCRA नवीनीकरण रोकने का आदेश रद्द किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment