Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्च में राष्ट्रपति आ सकती हैं वृंदावन:राम कृष्ण मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने दिया निमंत्रण,कैंसर रोगियों की इलाज को पूर्णतया समर्पित ब्लॉक का होगा उद्घाटन

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में स्थित रामकृष्ण मिषन सेवाश्रम अस्पताल में नव निर्मित कैंसर ब्लॉक के उद्घाटन के लिए वृन्दावन रामकृष्ण मठ एवं मिशन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज एवं सह सचिव स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को वृन्दावन आने का निमंत्रण दिया। रामकृष्ण मठ एवं मिशन के पदाधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मठ के सह सचिव ने बताया वह मार्च महीने में वृंदावन आ सकती हैं। 68000 वर्ग फुट में बना है कैंसर ब्लॉक निर्धन, असहाय एवं जरुरतमंद रोगी नारायण की सेवा में समर्पित रामकृष्ण मिषन सेवाश्रम अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए 68000 वर्ग फुट में चार मंजिला एक कैंसर ब्लॉक जल्द शुरु होने जा रहा है। जिसकी विधिवत तथा औपचारिक शुरुआत मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक होने की पूरी संभावना है। मंगलवार को सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाषानंद महाराज एवं सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने राष्ट्रपति से औपचारिक भेंट कर इस आधुनिक कैंसर विंग के उद्घाटन हेतु वृन्दावन आने का निमंत्रण दिया। 11 मार्च से 31 मार्च तक आ सकती हैं राष्ट्रपति राष्ट्रपति से भेंट के बाद सह सचिव स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने बताया कि महामहिम ने सेवा के इस विराट प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंसर प्रकल्प जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा एवं रामकृष्ण मिशन समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया की जल्द ही उनके कार्यालय से उदघाटन का तारिख की सूचना भेजी जाएगी। संभावना है राष्ट्रपति 11 मार्च से 31 मार्च के बीच कभी भी वृंदावन आ सकती हैं। राष्ट्रपति ने इससे पहले रामकृष्ण मिशन के रांची एवं जमशेदपुर शाखाओं में उनकी यात्रा के पलों को महाराज लोगों के संग याद किया। सह सचिव स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने राष्ट्रपति को युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट करते हुए कहा कि इन्हीं युग पुरुष की प्रेरणापुंज का यह बीज आज 400 बिस्तरों वाले अस्पताल का साकार वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में यह कैंसर ब्लॉक रोगियों के सेवार्थ और लाभार्थ उत्कृष्ट कार्य करेगी। कैंसर ब्लॉक में होंगी यह सुविधा अत्याधुनिक मेडिकल संसाधनों से सुसज्जित एवं सुशोभित इस कैंसर ब्लॉक में रेडियोथेरेपी, ब्रकीथेरेपी, कैंसर आधुनिक शस्त्र चिकित्सा, कीमोथेरेपी, इम्मुनोथेरपी एवं हॉर्मोनथेरपी, आरटी सीटी स्कैन, पिईटी सीटी स्कैन, एक जनरल वार्ड, डे केयर, फार्मेसी, प्राइवेट केबिन जैसे कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं आस-पास के राज्यों में यह केवल एकमात्र आधुनिकतम सुविधावाली कैंसर चिकित्सा विभाग होगी एवं यहाँ पर हर तरह के कैंसर का पूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर रेलवे चलाएगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:गोमतीनगर से खातीपुरा के लिए 3 मार्च से शुरू होगा संचलन
    Next Article
    ठंड से मिलेगा छुटकारा, आज से बढ़ेगा पारा:निकलेगी तेज धूप, दिन और रात का तापमान बढ़ेगा तापमान, पिछले सालों में भी इन दिनों ऐसा ही था मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment