Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर रेलवे चलाएगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:गोमतीनगर से खातीपुरा के लिए 3 मार्च से शुरू होगा संचलन

    2 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और पंजाब व उत्तर भारत की ओर सफर की मांग को देखते हुए रेलवे ने साप्ताहिक होली विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे की ओर से इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मार्च महीने में ये ट्रेनें तय दिनों पर चलेंगी, जिससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गोमतीनगर–खातीपुरा होली विशेष ट्रेन का संचालन रेलवे के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 05023/24 गोमतीनगर–खातीपुरा–गोमतीनगर होली विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05023 गोमतीनगर से 3 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:55 बजे गोमतीनगर से प्रस्थान कर बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट और गुड़गांव होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। खातीपुरा से गोमतीनगर वापसी सेवा वापसी में रेलगाड़ी संख्या 05024 खातीपुरा से 4 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 6:50 बजे खातीपुरा से रवाना होकर उसी मार्ग से गोमतीनगर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार यह होली विशेष गाड़ी कुल चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी। मऊ जंक्शन–अंबाला कैंट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन इसके अलावा रेलवे मऊ जंक्शन और अंबाला कैंट के बीच भी साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी चलाएगा। रेलगाड़ी संख्या 05301 मऊ जंक्शन से 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 4 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में रेलगाड़ी संख्या 05302 अंबाला कैंट से प्रत्येक शुक्रवार को रात 1:40 बजे मऊ जंक्शन के लिए रवाना होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध:मंदिर-मकान न देने की कसम ली, कहा- सरकार ने दबाव डालकर रजिस्ट्री कराई
    Next Article
    मार्च में राष्ट्रपति आ सकती हैं वृंदावन:राम कृष्ण मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने दिया निमंत्रण,कैंसर रोगियों की इलाज को पूर्णतया समर्पित ब्लॉक का होगा उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment