Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में तालाब से मिले 31 पासपोर्ट:गिट्टी भरी बोरी में डुबोकर फेंके गए थे, विदेश भेजने वाले एजेंटों की भूमिका संदिग्ध

    23 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव स्थित एक तालाब से 31 पासपोर्ट बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पासपोर्ट गिट्टी से भरी एक बोरी में रखकर तालाब में डुबोकर फेंके गए थे। सोमवार को मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में बोरी फंसने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने सभी पासपोर्ट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मछुआरे तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक भारी बोरी फंस गई। जब बोरी को बाहर निकालकर खोला गया तो उसमें गिट्टी के साथ कई पासपोर्ट मिले। गिनती करने पर कुल 31 पासपोर्ट बरामद हुए। इनमें 26 पासपोर्ट मछुआरों के पास मिले, चार पासपोर्ट ग्राम प्रधान के पास पहुंचाए गए, जबकि एक पासपोर्ट गांव निवासी रामबाबू बिंद के पास मिला। बाद में सभी पासपोर्ट पुलिस को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में 31 पासपोर्ट बरामद हुआ प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद पासपोर्टों में मिर्जापुर के 20, वाराणसी के 5, भदोही के 4, जौनपुर का 1 और प्रयागराज का 1 पासपोर्ट शामिल है। इनमें 29 हिंदू और 2 मुस्लिम नागरिकों के पासपोर्ट बताए गए हैं। गांव निवासी रामबाबू बिंद ने बताया कि क्षेत्र के कई युवक दुबई, कतर, इराक, ईरान समेत अन्य देशों में रोजगार के लिए स्थानीय एजेंटों से संपर्क करते हैं। एजेंट पासपोर्ट और वीजा बनवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 70 हजार से एक लाख रुपये तक वसूलते हैं। उन्होंने बताया कि बरामद पासपोर्टों में एक उनका भी है। कई एजेंट मजदूरों के पासपोर्ट कब्जे में रखे रामबाबू के अनुसार उन्होंने जलालपुर निवासी एक एजेंट के माध्यम से दुबई जाने की प्रक्रिया शुरू कराई थी। आरोप है कि एजेंट ने उनकी सहमति के बिना दूसरे ट्रेड का वीजा दिलाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर पासपोर्ट वापस नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई एजेंट मजदूरों के पासपोर्ट अपने कब्जे में रखकर आर्थिक शोषण करते हैं। विदेश न जा पाने के कारण वह वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कछवा थाना क्षेत्र के पसियाही गांव निवासी खाजा यादव तथा ओमकार गुप्ता विदेश भेजने, पासपोर्ट और वीजा बनवाने का काम करते हैं। आरोप है कि पासपोर्ट के नाम पर लोगों से रुपये भी लिए गए। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। तीन पासपोर्ट अभी भी वैध कछवा थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि बरामद अधिकांश पासपोर्ट एक्सपायर हो चुके हैं। केवल तीन पासपोर्ट अभी वैध हैं, जिनकी वैधता नवंबर-दिसंबर तक है। सभी पासपोर्ट धारकों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पासपोर्ट कब, किसके पास और किन परिस्थितियों में पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामले में कुछ एजेंटों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वहीं, एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव के तालाब से मिले सभी 31 पासपोर्ट पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान जगन्नाथ के रथ का पूरे वर्ष होगा दर्शन:हाईटेक रथशाला का 3D तस्वीर हुआ जारी,16 जुलाई को भगवान भक्तों को दर्शन
    Next Article
    सहारनपुर में चलती ट्रेन में महिला डॉक्टर का मोबाइल चोरी:गरीब रथ एक्सप्रेस में जम्मूतवी से लौट रही थीं, लुधियाना के पास हुई वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment