Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भागवत बोले-फ्रांस- बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश; ट्रम्प मिडटर्म चुनाव हार सकते हैं; मॉडल श्रद्धा गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, RSS चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में आयोजित विजयादशमी उत्सव को संबोधित किया। नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही है। यूपी के लखनऊ में कारोबारी की हत्या मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट हुई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. रिलायंस जियो का आईपीओ ओपन होगा। कंपनी 27 करोड़ शेयर्स जारी कर 30000 करोड़ जुटाएगी। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. लखनऊ लिवइन पार्टनर मर्डर केस: आरोपी मॉडल श्रद्धा नागपुर से गिरफ्तार, STF ने बहन-ड्राइवर के साथ पकड़ा यूपी के लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्या की आरोपी लिवइन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार हुई। श्रद्धा पर 50 हजार का इनाम था। वह 11 दिन से फरार थी। यूपी एसटीएफ ने उसकी बहन और ड्राइवर को भी अरेस्ट किया। दावा है कि घटना के बाद वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी। 18 अक्टूबर को नेपाल से वापस यूपी लौटी और ANI न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया था। 9 अक्टूबर को हुई थी संदिग्ध मौत कारोबारी शिवा शर्मा की लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई थी। श्रद्धा दुबे का दावाहै कि उसने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा उसकी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था। पूरी खबर पढ़ें... 2. भागवत बोले- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश: सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं नागपुर संघ मुख्यालय में आयोजित विजयादशमी उत्सव में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को दबाना चाहती हैं। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन कर हालात सुधारना नहीं, बल्कि अपने पिट्ठू बैठाना है। कुछ लोग भारत और हिंदू समाज को तोड़ना चाहते हैं और उन्हें ऐसे नेताओं का भी समर्थन मिलता है। कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, इजराइल के काउंसल जनरल यानिव रेवाच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें... 3. राजा भैया ने 500 हथियारों का जखीरा दिखाया, बोले- हाथी के दिखाने वाले दांत अलग होते हैं प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दशहरे पर हथियारों का जखीरा दिखाया। उन्होंने अपनी कोठी पर शस्त्र पूजन किया। राजा भैया धोती-कुर्ता और केसरिया साफा पहने 500 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों की पूजा करते दिखे। पत्नी भानवी सिंह के आरोपों के बाद राजा भैया ने समर्थकों के साथ लगातार दूसरे साल लोगों के सामने दशहरे पर हथियारों का पूजन किया। इस मौके पर राजा भैया ने कहा- विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन अनादि काल से होता आया है। यहां मौजूद सभी लोग हमारा परिवार हैं। हम सभी धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह नहीं सोचिए कि इतने ही हथियार हैं। हाथी के दांत दिखाने के अलग होते हैं, खाने वाले अलग होते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. ट्रम्प मिडटर्म चुनाव हार सकते हैं: 10 में से 9 सर्वे में पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी, अपने ही उम्मीदवार दूरी बना रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लोकप्रियता में गिरावट आई है। 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले उनकी अप्रूवल रेटिंग 30% तक पहुंच गई है। 10 बड़े पब्लिक पोल में से सिर्फ 1 में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी आगे है। महंगाई, ईरान के साथ जंग और ट्रम्प की घटती लोकप्रियता के बीच पार्टी के लिए कांग्रेस में अपना बहुमत बचाना चुनौती बन गया है। क्या होता है मिडटर्म चुनाव मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति नहीं चुना जाता। इसमें अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के दोनों सदनों- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट की सीटों के लिए वोटिंग होती है। दोनों सदनों में फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी को मामूली बहुमत है। अगर डेमोक्रेट्स जरूरी सीटें जीत लेते हैं, तो वे एक या दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर सकते हैं। इससे ट्रम्प के लिए अपने एजेंडे को लागू करना मुश्किल हो सकता है। ट्रम्प की लोकप्रियता में गिरावट, 30% तक रेटिंग पहुंची पूरी खबर पढ़ें... 5. दावा- टाइगर नहीं थे असली टार्गेट, बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे शूटर्स; पहले रैकी की फि हमला एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले मामले में खुलासा हुआ है कि टाइगर हमलावरों का मेन टारगेट नहीं थे। वह जुहू के किसी भी सेलिब्रिटी की हत्या की फिराक में थे। इसके लिए आरोपियों ने कई सेलिब्रिटी की रैकी की। जब जानकारी मिली की टाइगर रविवार को फुटबॉल खेलने आते हैं तो उनपर हमला करना तय किया गया था। बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन (22) और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) ने टाइगर की लोकेशन के लिए इंस्टाग्राम को भी फॉलो किया था। 8 अक्टूबर की शाम उन पर 5 राउंड फायरिंग हुई थी। टाइगर की सेहत में हुआ सुधार घटना के बाद टाइगर हाथ पर पट्टी और चेस्ट में ड्रेसिंग कराए नजर आए थे। गन पाउडर के कारण उनके हाथ पर असर हुआ था और कार की विंडशील्ड का टुकड़ा उनकी चेस्ट में लगा था। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार है। पूरी खबर पढ़ें... 6. पैरा एशियन गेम्स- भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते:डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीता भारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। दूसरे दिन एथलेटिक्स में भारत का दबदबा रहा। पुरुषों के डिस्कस थ्रो में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीते। निषाद कुमार ने हाई जंप में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीत। 200 मीटर और 400 मीटर रेस में सिमरन शर्मा और दीप्ति जीवनजी ने भी गोल्ड अपने नाम किए। शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर जीतने के साथ 2028 लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स के लिए कोटा भी हासिल किया। भारत को पहली बार स्टैंडिंग कैटेगरी में मेडल पैरा टेबल टेनिस में भारत ने कुल पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते। रवि बेबी सहाना और प्राची पांडे ने स्टैंडिंग कैटेगरी में एशियन पैरा गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के रूप में इतिहास बनाया। स्टैंडिंग कैटेगरी में खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: यूसुफ पठान को ₹20 करोड़ की जमीन ₹5.5 करोड़ में: इसको लेकर गुजरात सरकार से विवाद था; 4 महीने पहले TMC ममता गुट छोड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: BJP का दावा- राहुल गांधी वियतनाम गए: फ्लाइट का वीडियो पोस्ट कर लिखा- झूठ फैलाते-फैलाते थक गए; कांग्रेस बोली- दूसरे लोग भी विदेश जाते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा रावण जला: दिल्ली में 30 फीट के कॉकरोच का दहन; मोदी-प्रियंका ने तीर चलाकर रावण जलाया (पूरी खबर पढ़ें) 5. क्राइम: टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए: मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया, तीनों ने हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की थी (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें: टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: शेख हसीना बोलीं- सरकार गिरफ्तार या टॉर्चर कर सकती है: फिर भी दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी; 2024 में छात्र आंदोलन के बाद भारत आई थीं (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: शाह बोले- नशे के विरोध पर मारा जा रहा:दिल्ली में अभिव्यक्ति की आजादी की बात, पंजाब में काले झंडे पर पीटते; कल CBI आएगी, इंसाफ मिलेगा (पूरी खबर पढ़ें) 9. कोलकाता भगदड़: अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी:पुलिस बोली- पंडाल गिरने के दावे का कोई सबूत नहीं मिला, भगदड़ में 19 जानें गईं थीं (पूरी खबर पढ़ें) 10. बिजनेस: भारत में त्यौहारों के बावजूद स्मार्टफोन की बिक्री 26% घटी:3.58 करोड़ फोन बिके, 10 साल में सबसे कम; वजह- महंगी चिप से दाम बढ़े (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... रोबोट चला रहे दुकानें हॉन्गकॉन्ग में तीन रोबोटिक दुकानें 24 घंटे खुली रहती हैं, जहां G1 ह्यूमनॉइड रोबोट ग्राहकों को ड्रिंक्स-स्नैक्स बेचते हैं। साथ ही कई भाषाओं में बातचीत और डांस करते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प बोले- पेरिस मुस्लिम शहर बनने जा रहा; 9 यूरोपीय देशों में कैसे फैला अरब स्प्रिंग जैसा प्रोटेस्ट; क्या इसके पीछे विदेशी ताकतें 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: CJP की घेराबंदी के लिए BJP का 6-पॉइंट का प्लान: इन्फ्लुएंसर्स और वकीलों की टीम तैयार, विदेशी फंडिंग पर भी नजर 3. जरूरत की खबर: क्या आप एसेंशियल ऑयल यूज करते हैं:तो न करें ये 10 गलतियां, डॉक्टर से जानें सही इस्तेमाल और 10 जरूरी सावधानियां 4. फिजिकल हेल्थ: स्टूल में ब्लड आए तो इग्नोर न करें:हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर से जानें हेल्दी पूपिंग के 12 रूल्स 5. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: ग्वालियर मंदिर हादसे में समिति को आतंकी हमले का शक: अब तक तीन तरह की थ्योरी सामने आईं, किसमें कितना दम; आखिर चूक हुई कहां? 6. क्राइम फाइल्स: जंगल के आश्रम में बाबा की गला घोंटकर हत्या: मोबाइल भी गायब; एक दिन पहले आश्रम आई थी एक महिला 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: यूपी के विकास प्राधिकरणों में रिश्वत का रेट कार्ड: इंजीनियर ने मकान की फाइल अटकाई, भास्कर रिपोर्टर से 3 लाख मांगे; देखिए स्टिंग 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: आजमगढ़- एक घर में 14 ‘विकास यादव’, इनमें 7 महिलाएं: गोरखपुर में 6 'अनुराग'; सॉफ्टवेयर नहीं पकड़ पाया, SIR के बाद भी खामियां 9. राजस्थान एक्सप्लेनर: टाइगर-श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 15 मिनट में कैसे पकड़े?: पुलिस से बचने के लिए शूटर्स का क्या था प्लान; 4 सवालों में जानिए जवाब 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: कोटा में टाइगर पर फायरिंग करने वालों को कैसे पहचाना: एक घंटे में बना था उन्हें पकड़ने का प्लान; एक पुलिसवाला उनके पास बैठा, और फिर? 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: टाइगर पर फायरिंग का कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ ₹35 हजार में दिया: विदेश भेजने का भी लालच; हमलावर बिना टिकट ट्रेन में चढ़े, कोटा में पकड़े गए 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: अजीत ही संभालता था दरोगा पुष्पा का 'धंधा': सिपाही पर फायरिंग करने वाला जवान नशे में था, गोलियां पहले से खरीदी गईं; जानिए पूरी प्लानिंग 13. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: दशहरे पर संतान पैदा करने का दावा कर रहे तांत्रिक: रिपोर्टर से बोले- पत्नी को लाइए, दूसरे की कोख का बच्चा उसके पेट में ला दूंगा 14. ग्राउंड रिपोर्ट: रुड़की में 15 साल से एक ही चेहरे का राज: ट्रांसपोर्ट मंत्री के इलाके में बस अड्‌डा खराब, लोग बोले- शहर का सीवर सिस्टम बेकार 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह वालों को फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, मेष वालों की डेली इनकम बढ़ेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश से सब अकेले में मिलना चाहते:गिरफ्तार मॉडल के नखरों से पुलिस परेशान, MLA मैडम ने मिनटों में बनवाई सड़क
    Next Article
    ससुर-दामाद और 3 साल के नाती की जिंदा जलकर मौत:देवरिया में आधी रात सोते समय लगी आग, उठने तक का वक्त नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment