Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भाजपा को कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा चंदा, एपल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, कीमत ₹3 लाख; आकाश को सशर्त वापस लेंगी मायावती

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर चुनावी चंदे से जुड़ी रही। भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले 7 गुना ज्यादा चंदा मिला। दूसरी खबर कच्चे तेल की है, यह 6 हफ्ते में सबसे महंगा हो गया। हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे फिल्म हनुमान अंश ने धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. दिल्ली पीजी हादसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 2. भारत और बांग्लादेश के बीच विमेंस एशिया कप का सेमीफाइनल रात 8 बजे से खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा: कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा इसी साल अप्रैल में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा को करीब 1,472.8 करोड़ रुपए का चंदा मिला। यह रकम कांग्रेस की केंद्रीय और राज्य इकाइयों से मिले 207.17 करोड़ रुपए से 7 गुना ज्यादा है। तीन राज्यों में NDA को जीत मिली थी: असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव हुए थे। 4 मई को आए रिजल्ट में असम, बंगाल और पुडुचेरी में NDA की जीत हुई थी। वहीं, केरलम में INDIA और तमिलनाडु में TVK और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। चुनावी अवधि के दौरान पार्टी का बैलेंस भी बढ़ा: पूरी खबर पढ़ें... 2. मायावती बोलीं-आकाश को एक शर्त पर BSP में वापस लूंगी, ससुर को राजनीति छोड़नी होगी मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की बसपा में वापसी के लिए एक बड़ी शर्त रख दी है। कहा, पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ अगर अपने दामाद आकाश आनंद का भला चाहते हैं तो उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। तभी आकाश को फ्री हैंड मिलेगा। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को 3 सितंबर, 2026 को पद से हटा दिया था। वह पार्टी में एक आम समर्थक की हैसियत से जुड़े हुए हैं। मायावती ने कहा था कि आकाश आनंद को अभी राजनीतिक रूप से और अधिक परिपक्व होने की जरूरत है। अशोक सिद्धार्थ बोले- बहनजी के लिए जान दे सकता हूं: बसपा से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘राजनीति से संन्यास तो बहुत छोटी चीज है। बहनजी का आदेश हो तो मैं अपनी जान दे दूंगा।’ पढ़ें पूरी खबर… 3. एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन-डुओ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। एपल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन डुओ लॉन्च कर दिया है। यह दो रंग में मिलेगा। इसका बाहरी डिस्प्लेस 5.4 इंच है। खुलने पर इसकी स्क्रीन मिनी आईपैड जितनी होगी। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपए है। आईफोन 18 प्रो, मैक्स भी लॉन्च: कैलिफोर्निया में आोजित लॉन्चिंग इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स भी लॉन्च किए गए हैं। एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18 प्रो 24 घंटे और प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा, यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 4. कच्चा तेल 100 डॉलर पार, 6 हफ्ते में सबसे महंगा: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। 9 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दामों में 2.25% का इजाफा हुआ। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ना बताया जा रहा है। इससे पहले 24 जुलाई को 100 बैरल प्रति डॉलर हुआ था: इस बढ़ोतरी के पहले क्रूड की कीमत 98 बैरल प्रति डॉलर थी। इससे पहले 24 जुलाई को क्रूड का दाम 100 बैरल प्रति डॉलर पहुंचा था। अगर कच्चे तेल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो इससे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम बढ़ सकते हैं। 1 महीने में कच्चा तेल 22% महंगा हुआ: बीते 1 महीने में कच्चे तेल के दाम में 22% की तेजी देखने को मिली है। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। पूरी खबर पढ़ें... 5. दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, CM का निर्देश- सभी हॉस्टलों की जांच करें दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। नगर निगम ने इमारतों को गिराना शुरु किया: वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने PG बिल्डिंग के पास की इमारतों को गिराना शुरू कर दिया है। इन इमारतों में गर्ल्स PG था। लड़कियां PG खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रही हैं। अब तक 24 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई और 7 अवैध ढांचों को सील किया जा चुका था। 3 दिन पहले हादसे में 7 की जान गई थी: सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में बुधवार तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 6. कानपुर में करोड़पति-ससुर की हत्या के वक्त बहू नाच रही थी, मर्डर प्लान करके पार्टी के लिए निकली कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त उनकी हत्या कराने वाली बहू शालू (35) पार्टी में डांस कर रही थी। पति सुब्रत भी उसके साथ था। शालू ससुर की हत्या की प्लानिंग करके घर से पार्टी के लिए निकली थी। यह पार्टी सुब्रत ने कॉस्मोजिन लाउंज में ऑर्गनाइज की थी। पार्टी के दौरान ही वह बीच-बीच में मोबाइल पर हत्यारोपी नौकर विशाल को गाइड करती रही। दैनिक भास्कर को पार्टी के एक्सक्लूसिव वीडियो मिले। इसमें शालू ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो’ गाने पर डांस कर रही है। उसके हाव-भाव को देखकर कोई भांप नहीं पाया कि वह मर्डर की इतनी बड़ी प्लानिंग करके पार्टी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर.. 7. हनुमान अंश 33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी, धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा हनुमान अंश ने रिलीज के 33वें दिन मंगलवार को ₹11.00 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि धुरंधर ने रिलीज के 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म की कमाई सोमवार के ₹10.00 करोड़ के मुकाबले 10% बढ़ी। 2 करोड़ में बनी थी हनुमान अंश: इसके साथ महज 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश 33वें दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹169.20 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹143.13 करोड़ हो गया है। फिल्म अब ₹200 करोड़ ग्रॉस के आंकड़े से ₹30.80 करोड़ दूर है। पूरी खबर पढ़ें... 8. मेटा का पर्सनल AI एजेंट 'म्यूज' लॉन्च; आपके लिए ऑनलाइन शॉपिंग करेगा, पेमेंट करेगा मेटा ने 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च किया। यह रोजमर्रा के कामों जैसे शेड्यूल बनाने और खरीदारी में भी मदद करेगा। मेटा के मुताबिक, म्यूज लंबे समय के टारगेट को एक्शन प्लान में बदलने में भी मदद कर सकता है। यह अभी सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है। AI चैटबॉट और AI एजेंट में क्या फर्क: पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. विवाद: महाराष्ट्र CM की पत्नी बोलीं-मुस्लिमों का गरबा देखना गलत नहीं: त्योहार का शांतिपूर्वक आनंद लेने में क्या बुराई; मंत्री राणे ने विरोध किया था (पढ़ें पूरी खबर) 2. कोर्ट: सरकार बोली- मैरिटल रेप को अपराध बनाना संसद का काम: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या मौजूदा कानून के तहत केस चल सकता है? (पढ़ें पूरी खबर) 3. मौसम: बिहार में 8 नदियां उफान पर, 14 जिलों में बाढ़: यूपी के 3 जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड; एमपी में बारिश थमी (पढ़ें पूरी खबर) 4. पॉलिटिक्स: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने पूरा वंदे मातरम गाया: कांग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा- सहयोगी दल पार्टी के साथ रहे; बीजेपी ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया (पढ़ें पूरी खबर) 5. हादसा: गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:11 मजदूर घायल, 5 का रेस्क्यू; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका (पढ़ें पूरी खबर) 6. क्राइम: बच्ची की मौत वाले दिन पिता ने किया था रेप: 2 साल बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा; POCSO के 38% मामलों में आरोपी पड़ोसी और रिश्तेदार (पढ़ें पूरी खबर) 7. टेक: ओपनएआई का 90 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा: यह दुनिया के 7 सबसे मुश्किल सवालों में एक; 88 घंटे में जवाब ढूंढा (पढ़ें पूरी खबर) 8. स्पोर्ट्स: एशियन गेम्स से 10 दिन पहले जापान में बाढ़: 400 खिलाड़ी-स्टाफ को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया; मेयर बोले- इवेंट पर असर नहीं पड़ेगा (पढ़ें पूरी खबर) 9. सेलेब्रिटी: पंजाबी सिंगर-एक्टर पर फायरिंग: कनाडा में शो के बाद कार पर हमला; एमी विर्क सुरक्षित, हमलावरों ने बचने के लिए अपनी SUV भी फूंकी (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने गर्लफ्रेंड बनी चोर तमिलनाडु में 19 साल की लड़की ने बॉयफ्रेंड को बाइक गिफ्ट करने के लिए चोरी की। प्रिंसी ने पिता के दोस्त के घर से 9 तोले सोने के गहने चुराए। इन्हें 2.5 लाख रुपए में बेचकर बाइक खरीदी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर-‘2030 तक AI हम सबको मार सकता है’, रिसर्चर के इस्तीफे में चेतावनी; AI की दुनिया में अंदरखाने ऐसा क्या चल रहा 2. ‘भाई, मर रहा हूं’ मलबे में दबे नीरज का कॉल: दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बचे 2 छात्रों की आपबीती, 4 घंटे बाद रेस्क्यू हुआ 3. नीम करौली बाबा की जन्मस्थली का असली मालिक कौन: पोतियों ने कहा- ट्रस्ट ने कब्जा किया, पोता बोला- मेरे 6 बहनोई विवाद करवा रहे 4. रिलेशनशिप एडवाइज- कंट्रोलिंग बॉयफ्रेंड को छोड़ना चाहती हूं: पर डर है, इसके बाद कोई नहीं मिलेगा, कहीं उम्र भर अकेली न रह जाऊं 5. जरूरत की खबर- मसल्स बनाने के लिए स्टेरॉयड्स न लें: ब्रेस्ट टिश्यू बढ़ने का खतरा, 14 अन्य हेल्थ रिस्क, डॉक्टर से पूछे बिना न लें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कुंभ राशि के इंपोर्ट कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल के प्रोग्राम में छाए अखिलेश, कांग्रेसी तमतमाए:मंत्री चाचा को लपेटेंगे शिवपाल चच्चू; मदहोश साहब ने लगाए ठुमके
    Next Article
    बच्चे से कोई डेट पूछो, 2 सेकेंड में दिन बताएगा:बोला- कोई फॉर्मूला नहीं, सब बचपन से याद है; यूपी के जीनियस बॉय को जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment