Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे से कोई डेट पूछो, 2 सेकेंड में दिन बताएगा:बोला- कोई फॉर्मूला नहीं, सब बचपन से याद है; यूपी के जीनियस बॉय को जानिए

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के 10 साल के जीनियस बॉय आदित्य पांडेय के अंदर खास टैलेंट है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाला आदित्य 2019 से लेकर 2028 तक की तारीखों का दिन बिना कैलेंडर देखे बता देता है। दैनिक भास्कर ने जब बच्चे से अलग-अलग साल की रैंडम तारीखों पर दिन पूछे तो उसने सिर्फ 2 सेकेंड में बिना किसी झिझक के जवाब दे दिए। खास बात यह है कि वह किसी कैलेंडर, किताब या किसी खास फॉर्मूले का सहारा लेने की बात नहीं करता। उसने सीधा जवाब दिया- "कोई फॉर्मूला नहीं है, मुझे सब बचपन से ही याद है।" हमने आदित्य से बात की, विस्तार से पढ़िए… मां बोली- बेटे की राइटिंग स्किल भी अच्छी, डायरी लिखता है आदित्य पांडेय का जन्म साल- 2016 में प्रयागराज के झूंसी में हुआ था। वह झूंसी के UD कॉन्वेंट स्कूल में क्लास-3 में पढ़ता है। पापा पीयूष पांडेय जनरल मर्चेंट की शॉप चलाते हैं। मम्मी अंकिता पांडेय हाउस वाइफ हैं। आदित्य की छोटी बहन दिव्या 3 साल की है। वह अपने मम्मी-पापा और बाबा-दादी, छोटी बहन के साथ रहता है। मां ने बताया- बेटा मोबाइल चलाने में एक्सपर्ट है। साथ में राइटिंग स्किल भी अच्छी है। घर पर रोज 2 घंटे पढ़ाई करता है। बेटा जो चीज एक बार पढ़ या देख लेता, वो उसे हमेशा के लिए याद हो जाती है। डायरी लिखने की आदत भी है। अभी से ही कुछ करना हो या करने के बाद उसको अपनी डायरी में लिखता है। जब से समझदार हुआ, उसमें अद्भुत क्षमता दिखने लगी आदित्य की यह क्षमता सिर्फ बीती तारीखों तक सीमित नहीं है। उससे आने वाले वर्षों की तारीखों के बारे में भी पूछा गया, तो उसने तुरंत बताया कि उस दिन कौन-सा दिन होगा। मां और पिता के मुताबिक, बच्चे को जब से चीजों की समझ हुई, तभी से उसे तारीखों और उनसे जुड़े दिनों को याद रखने की अद्भुत क्षमता दिखाई देने लगी। करीब 10 साल की उम्र में वह 2019 से 2028 तक की कई तारीखों का दिन आसानी से बता देता है। रैंडम तारीख पूछी, आदित्य ने तुरंत बताया दिन दैनिक भास्कर ने आदित्य के इस टैलेंट को परखने के लिए उससे अलग-अलग साल की कई रैंडम तारीखें पूछीं। कुछ तारीखें बीते सालों की थीं, तो कुछ आने वाले सालों की। आदित्य ने हर तारीख का जवाब सिर्फ 2 सेकेंड में दिया। उसे किसी तारीख के बारे में सोचने के लिए ज्यादा समय या कोई फॉमूला लगाने के लिए समय नहीं लेना पड़ा। उसकी खासियत यह रही कि जवाब देते समय वह कैलेंडर या किसी दूसरी चीज की मदद नहीं ले रहा था। त्योहार से लेकर जिंदगी की घटनाओं तक की तारीखें याद आदित्य की याद्दाश्त केवल तारीख और दिन तक सीमित नहीं है। उसने कहा कि मुझे त्योहारों और अपनी जिंदगी से जुड़ी घटनाओं की तारीखें भी याद रहती हैं। ये भी बता देता हूं कि परिवार किसी खास दिन मंदिर कब गया था। उस तारीख को कौन-सा दिन था। हमने सवाल किया- आखिरी बार मंदिर कब गए थे? आदित्य ने जवाब दिया- 26 मई 2026, मंगलवार को गया था। रक्षाबंधन, होली, दिवाली जैसे त्योहारों की तारीख और उनसे जुड़ी दिन की जानकारी भी उसे याद रहती है। परिवार के लोग जब पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हैं, तो आदित्य कई बार उससे जुड़ी तारीख भी बता देता है। मां-पिता बोले- गॉड गिफ्टेड है हमारा बच्चा माता-पिता के मुताबिक, बच्चा बेहद नटखट और चुलबुल स्वभाव का है। स्कूल में उसकी शरारतों से टीचर कभी-कभी परेशान भी हो जाते हैं। लेकिन, रिजल्ट बेहतर रहता है। क्लास-1 और 2 में फर्स्ट आया। स्कूल की टीचर भी उसकी याद्दाश्त से प्रभावित हैं। आदित्य को कोई बात समझाकर या पढ़ाकर बताई जाए, तो वह उसे आसानी से याद कर लेता है। यही वजह है कि उसकी असाधारण तारीख याद रखने की क्षमता के साथ पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन भी परिवार के लिए खुशी की बात है। हमने आदित्य से पूछा कि इतनी सारी तारीखों का दिन क्या रटकर याद रखता है? क्या उसने इसके लिए कोई खास फॉर्मूला याद किया है? उसका जवाब बेहद सहज था। कहा- "कोई फॉर्मूला नहीं है, मुझे सब बचपन से ही याद है।" 10 साल के इस बच्चे की यही सहजता उसके टैलेंट को और खास बनाती है। टीचर बोलीं- आदित्य बेहद टैलेंटेड है बच्चे की स्कूल टीचर स्वाति सिंह ने कहा- आदित्य बेहद टैलेंटेड है। कोई चीज एक बार एक्सप्लेन कर दो, तो वह भूलता ही नहीं है। किसी भी टीचर या बच्चे का बर्थडे उस याद है। बाकी बच्चों को समझाना-पढ़ाना या होमवर्क करवाना पड़ता है, दोबारा बताना पड़ता है। लेकिन, आदित्य को अगर हम एक बार कोई चीज समझा देते हैं तो वो भूलता नहीं है। थोड़ी शैतानी जरूर करता है, लेकिन माइंडेड बहुत है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- नीम करौली बाबा की जन्मस्थली का असली मालिक कौन, पोतियों ने कहा- ट्रस्ट ने कब्जा किया नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लेकिन जिस घर में नीम करौली बाबा का बचपन बीता, अब परिवार और ट्रस्ट के बीच विवाद की वजह बन गया है। बाबा की 6 पोतियों ने डीएम को शिकायत देकर ट्रस्ट के सचिव संजय गुप्ता पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भाजपा को कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा चंदा, एपल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, कीमत ₹3 लाख; आकाश को सशर्त वापस लेंगी मायावती
    Next Article
    गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में वार्डन ने लगाया कैमरा:कई वीडियो वायरल हुए; गोरखपुर में लड़कियों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment