Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन का हमला; TCS के बाद विप्रो में धर्मांतरण का मामला; यूपी में एनकाउंटर के बाद बवाल, CO-SHO घायल

    13 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फट गया। इससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। उधर, कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले का वीडियो सामने आया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में TCS के बाद विप्रो में भी धर्मांतरण के आरोप की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले का VIDEO, धमाके से छत के परखच्चे उड़े कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले का वीडियो सामने आया है। इसमें एक ड्रोन एयरपोर्ट की छत से टकराता दिखाई दे रहा है। टक्कर होते ही ड्रोन के टुकड़े बिखर जाते हैं और आसपास नुकसान होता है। हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कई घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। ईरान ने कुवैत और बहरीन को चेतावनी दी: तेहरान ने कहा कि अगर किसी देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। उधर, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने प्रस्ताव पास कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी नहीं रख सकते। पूरी खबर पढ़ें... 2. गाजीपुर में एनकाउंटर के बाद बवाल, पुलिसवालों को पत्थर मारे, CO-SHO समेत कई घायल गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के आरोपी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद गुरुवार को बवाल हो गया। करीब 400 की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान सीओ, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे: परिजन शव का अंतिम संस्कार करने शाम करीब 7 बजे घर से 5 किमी दूर श्मशान जा रहे थे। पहले घर की महिलाओं ने अर्थी को कंधा दिया, फिर लाश पिकअप में रखी गई। साथ में फोर्स भी थी। 500 मीटर चलने के बाद फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास भीड़ ने पिकअप से लाश उतारकर सड़क पर रख दी। पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के शांत कराने पर भिड़े: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की तो वे भिड़ गए। पहले धक्का-मुक्की हुई, फिर भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। चारों तरफ से पत्थर फेंके जाने लगे। हालात ऐसे हो गए कि पुलिसकर्मियों को खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। कुछ जवानों ने पास की बैंक में छिपकर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें… 3. TCS के बाद विप्रो में धर्मांतरण का आरोप, पीड़ित बोली- कर्मचारी ने इस्लाम अपनाने को कहा पुणे की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने विप्रो पर धार्मिक उत्पीड़न और जबरन इस्तीफा दिलाने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि ऑफिस में एक सहकर्मी उस पर इस्लाम अपनाने और एक मुस्लिम पुरुष से संबंध बनाने का दबाव डालती थी। उसने बताया कि शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। 10 महीने तक उत्पीड़न सहने का आरोप: महिला के मुताबिक, अगस्त 2025 में एक मीटिंग में उस पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया और उसे अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला। 10 महीने तक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। मामले में हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला ने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजकर 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें... 4. संभल दंगे में मारे गए व्यक्ति के परिवार को जमीन दी, 1978 में हत्या करके कुएं में लाश फेंकी थी संभल के 1978 के दंगा पीड़ित परिवारों को खाली कराई गई कब्रिस्तान की 3 बीघा जमीन पर बसाया जा रहा है। गुरुवार को दंगा पीड़ित रामशरण रस्तोगी के परिवार को 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्‌टा दिया गया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा- संभल में 48 साल पहले जिनके आशियाने जलाए गए, आज उनके आंसू पोंछने आया हूं। न जाने कितनी पीढ़ियां इंतजार करते-करते गुज़र गईं। भारत 1947 में आजाद हुआ था। लेकिन सही मायने में संभल आज के दिन आज़ाद हुआ है। मुरादाबाद मंडल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि दंगा पीड़ितों को बसाने की प्रक्रिया आज से शुरू हुई है। जितने भी लोग पलायन कर गए थे, उन सभी से हम रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो अपने प्रमाणों के साथ जिला प्रशासन से संपर्क करें। हम सभी को जमीन देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 5. खान सर कोचिंग सेंटर फायरिंग केस- फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स गिरफ्तार, हथियार जब्त पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून को हुई फायरिंग मामले में नया वीडियो सामने आया। इसे ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया। दावा किया गया कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है। गार्ड्स ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। खान सर से पुलिस ने पूछताछ की: कोचिंग सेंटर में पुलिस ने खान सर से भी पूछताछ की। वहीं, ज्ञान बिंदु के डारेक्टर की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतरे हैं। 5 हजार से ज्यादा छात्रों ने कोचिंग से कारगिल चौक तक मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें... 6. जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फटा, बाढ़ जैसे हालात, कई घरों को नुकसान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बादल फट गया। इसके बाद बटोही इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी और मलबा रिहायशी क्षेत्र में घुस गया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पहाड़ी ढलानों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। 6 दिन में भारी बारिश का अनुमान: मानसून ने केरलम के तट से भारत में एंट्री कर ली है। अगले 2-3 दिन यह गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 6 दिन में भारी बारिश हो सकती है। MP में गुरुवार शाम 70kmph की रफ्तार से आंधी चली, और तेज बारिश हुई। दिल्ली-NCR में भी तेज आंधी चली। कई जगह गाड़ियों के ऊपर पेड़ गिर गए। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें... 7. दावा- कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हटे, रोहित की फिटनेस पर भी सस्पेंस विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से कोहली ने सीरीज से बाहर रहने का फैसला लिया है। हालांकि, BCCI ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कोहली के अलावा, रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस है। 13 जून को धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे खेला जाएगा। कोहली को IPL के दौरान चोट लगी थी: कोहली ने हाल ही में RCB को लगातार दूसरा IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 75 रन की नाबाद पारी खेली थी। बताया जा रहा है कि इसी पारी के दौरान उन्हें 'डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर' इंजरी हुई है। इसका मतलब है घुटने के पीछे और अंदर की तरफ मौजूद मुख्य नस का फटना। यह नस जांघ की हैमस्ट्रिंग मांसपेशी को घुटने की हड्डी से जोड़ती है, जिसके फटने से तेज दर्द होता है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... भेड़ चराने की नौकरी के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन चीन के इनर मंगोलिया में भेड़ चराने की 2 नौकरियों के लिए 48 घंटे में 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। नौकरी में ₹2.4 लाख महीना वेतन और मुफ्त रहने-खाने की सुविधा है। अच्छी सैलरी और शांत जीवन की चाह के कारण कई युवाओं ने इस नौकरी में रुचि दिखाई। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। कर्क राशि वालों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथ का कलावा काटकर फेंका, पूजा से रोका:यूपी में धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश के लिए मजदूर बना रिपोर्टर, देखिए कैमरे पर ब्रेनवॉश
    Next Article
    REEL वाली दरोगा मैडम को इनाम मिला:UP कांग्रेस में तनुज पूनिया ने मचाई खलबली; तूफानी हुई अखिलेश की साइकिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment