Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:खड़गे बोले- मनुस्मृति मानने वाले बढ़े; हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर विवाद; यूपी में सिपाही ने बच्ची से रेप कर हत्या की

    11 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, लोकसभा के बाद पेपरलीक से जुड़ा संशोधन बिल राज्यसभा से भी पास हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी ने उन्हें सबूत दिखाने को कहा। भारत की हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदले जाने पर विवाद हो रहा है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो का फाइनल मैच रात 12:45 बजे, नीरज चोपड़ा भी हिस्सा लेंगे। 2. संसद में मानसून सत्र का दसवां दिन है। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. खड़गे बोले- शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति को मानने वाले बढ़े, शूद्र से पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में शैक्षणिक संस्थाओं में RSS के दखल पर बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिन गया है। खड़गे के बयान पर भाजपा सांसद जे पी नड्डा ने कहा कि खड़गे का बयान तथ्यों से परे है। इससे अशांति फैल सकती है। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा। पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल राज्यसभा से भी पास पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। 28 जुलाई को लोकसभा में पास हुआ था। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। बिल पर जब सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जवाब देने के लिए खड़े हुए, तब विपक्ष वॉकआउट कर गया था। पूरी खबर पढ़ें... 2. भारतीय हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर विवाद: पूर्व कप्तान बोले- नीला रंग टीम की पहचान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर नारंगी किया गया। टीम के पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने जर्सी रंग बदलने पर सवाल उठाते हुए कहा- नीली जर्सी हमारी पहचान थी। एक और पूर्व कप्तान पटगट सिंह ने भी जर्सी का रंग बदलने पर नाराजगी जताई है। हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को पुरुष-महिला टीमों की नई जर्सी लॉन्च की थी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी अब नीले सिंथेटिक टर्फ पर खेली जाती है। ऐसे में मैदान और जर्सी दोनों नीले होने से खिलाड़ियों को तेज खेल के दौरान साथी खिलाड़ियों और गेंद को पहचानने में दिक्कत होती थी। जर्सी रंग खिलाड़ियों की पसंद पर बदला गया है। जर्सी का रंग कैसे तय होता है पूरी खबर पढ़ें... 3. सुप्रीम कोर्ट बोला- दिल्ली सरकार पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराए, प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हथियारों का रिकॉर्ड रखे सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च में बैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराए। केंद्र सरकार प्रदर्शन के दौरान तैनात RAF के हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखे। सुप्रीम कोर्ट ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया। कहा कि जब तक पैलेट गन के इस्तेमाल की परमिशन देने वाले पुलिस नियमों को चुनौती नहीं दी जाती, तब तक इस पर रोक लगाने का आदेश देना मुश्किल है। कोर्ट ने इसके इस्तेमाल से जुड़ी गाइडलाइन पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। संसद मार्च में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए पूरी खबर पढ़ें... 4. योगी बोले- माफिया को मिट्‌टी में मिलाया, सपा के पाप से पर्दा उठाया तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे सीएम योगी गुरुवार को मुख्तार अंसारी के गढ़ रहे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा- ये माफिया किसी के नहीं होते। ये खून चूसते हैं। खतरा पैदा करते हैं। हमने कहा था- माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे, तो माफिया मिट्टी में मिल गए। योगी ने कहा- अगर किसी गरीब का बेटा किसी कस्बे में रामलीला का आयोजन कर रहा होगा, तो वहां कोई असलहा लहराकर दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। क्योंकि, उसे मालूम है कि अगर दंगा करवाया, तो फिर कहीं मिट्टी में दफन होना पड़ेगा। दरअसल, मऊ में साल 2005 में हुए दंगे से जुड़ा मुख्तार अंसारी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो खुली जिप्सी में AK-47 लिए घूमता दिखा था। हालांकि, योगी ने किसी का नाम नहीं लिया पूरी खबर पढ़ें… 5. बंगाल में पूर्व बस ड्राइवर के घर से ₹28 करोड़ कैश और 15kg सोना बरामद; नोट गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीन खराब पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पत्थर कारोबारी के घर से ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और ₹21.5 करोड़ कीमत का 15 किलो सोना बरामद हुआ। नोट गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीन खराब हो गईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी मिनार मंडल पहले राज्य परिवहन विभाग में बस था। उसके जीजा और पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन की भी तलाश जारी है। साल 2024 में तुलु ने अपनी बेटी की शादी में 100 करोड़ रुपए खर्चे थे। इसमें बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस जरीन खान भी शामिल हुई थीं। तुलु मंडल पर टैक्स वसूली में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप 2016-17 में तुलु मंडल को बीरभूम की स्टोन क्वारियों में DCR (District Collection Rate) वसूली का ठेका मिला था। पुलिस को शक है कि बरामद नकदी पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व का हिस्सा है, जिसे सरकारी खजाने में जमा नहीं किया गया। तुलु मंडल पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। 2022 में कैटल स्मगलिंग केस में CBI ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ED ने भी उसे पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया था। पूरी खबर पढ़ें... 6. सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप कर हत्या की, गोरखपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों-नर्सों ने पीटा गोरखपुर में 35 साल के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप करने के बाद हत्या कर दी। सिपाही ने 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल से ही बच्ची को किडनैप किया था। फिर उसे बाइक से श्मशान घाट ले गया। वहां रेप करने के बाद बच्ची की गर्दन को पैर से दबाकर तोड़ दिया। इसके बाद शव नदी में फेंक दिया था। आरोपी सिपाही को जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस सिपाही को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। उसे देखते ही अस्पताल के कर्मचारी भड़क गए और हमला कर दिया। पुलिसवालों ने बड़ी मुश्किल से सिपाही को छुड़ाया। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: संसद पहुंचा वास्तेगुना-हुइंया और कुचु-पुचु; 56 साल औसत उम्र वाली लोकसभा अचानक जेन-जी की भाषा क्यों बोलने लगी 2. ब्लैकबोर्ड: मुझे लड़कियां पसंद थीं, इसलिए मेरी सलवार उतारकर चेक किया: स्कूल में लड़के कहते- लड़कियों के टॉयलेट में क्यों जाता है, बॉयज टॉयलेट में चल 3. जरूरत की खबर: खाते हुए न करें ये 10 काम:पेट होगा खराब, बढ़ेगा मोटापा, आंतों की बीमारियों का रिस्क, जानें भोजन करने का बेस्ट तरीका 4. भूख से बचने के लिए दोपहर तक सोता था: अन्नू कपूर बोले- जेब खाली थी, ड्राइवर ने बुरे वक्त में नहीं छोड़ा, कहा- पाप लगेगा 5. भास्कर एक्सक्लूसिव: एंटी पेपर-लीक एक्ट से यूपी के 2 विधायक जेल जाएंगे?:बेदीराम-विपुल दुबे पर 20 साल से केस चल रहे; साजिश तय, सजा नहीं 6. एमपी एक्सप्लेनर: क्या दतिया उपचुनाव की वजह से नहीं हुआ बल प्रयोग: या CJP जैसा आंदोलन भड़कने का डर था; 60% मूंग खरीदी का ऐलान, आगे क्या 7. गवर्नमेंट प्रेस के 2 कर्मचारी सस्पेंड: रद्दी घोटाले में पहली कार्रवाई; कंट्रोलर बोले- जांच के बाद और एक्शन, भास्कर ने किया था खुलासा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की रुकी पेमेंट मिल सकती है। वृष राशि के लोगों का अटका काम पूरा होगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी को गाली देने वाली लड़की पर नोएडा में FIR:CJP के प्रोटेस्ट में जंतर-मंतर पहुंची थी; दावा- मॉल में काम करती है
    Next Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- आज इतिहास का काला दिन:जज तक पहुंचने की कोशिश की गई; कोडीन कफ सिरप केस से खुद को अलग किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment