Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:खड़गे बोले- मोदी का बाप भी जाएगा; चुनाव आयोग SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा; यूपी में बकरा जलाकर खुद को मरा साबित किया

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। चुनाव आयोग ने SIR में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार किया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कौल ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर आरोप लगाया है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. राहुल गांधी मानहानि मामला में सुलतानपुर की MP/MLA कोर्ट फैसला आ सकता है। 2. एक्टर इमरान खान वीजा नोटिस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. खड़गे बोले- मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा: पटना में 'मोदी नहीं जाएंगे' कहने वाले शख्स को पीटा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोलने के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने एक शख्य के कमेंट पर गुस्से में कहा- मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। खड़गे ने यह बात 3 बार दोहराई। खड़गे रविवार को बिहार पटना पहुंचे थे। यहां के बापू सभागार में उनकी स्पीच के दौरान एक व्यक्ति ने कहा था कि दी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। कांग्रेस समर्थक को लोगों ने पीटा: कमेंट करने वाले शख्य को कांग्रेस ने अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा और उसे सभागर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित का नाम संतोष है। हालांकि उसने कहा कि खड़गे उनकी बात समझ नहीं पाए। मैंने कहा था शांत बैठने से मोदी नहीं जाएगा। खड़गे पर बयान पर किसने क्या कहा... गृह मंत्री अमित शाह: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। बिहार CM सम्राट चौधरी: पीएम मोदी के पिता को अपशब्द बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे माफी मांगे। पूरी खबर पढ़ें... 2. मोदी ने वाराणसी में एयरशो देखा, राफेल-सुखोई ने करतब दिखाए: वायुसेना के शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो देखा, जिसे भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया। इसे 'विंग्स ओवर गंगा' नाम दिया गया था। शो में100 विमानों ने हिस्सा लिया राफेल विमान ने कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाईं। विमान ऊपर जाते-जाते अचानक नीचे मुड़ जाता तो कभी गोल चक्कर लगाने लगता। ऐसे ही सुखोई-30 MKI विमान ने कम ऊंचाई पर हवाई करतब दिखाए। चेतक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए। C-17 ग्लोबमास्टर और नौ सूर्यकिरण हौक विमान एक साथ उड़ान भरते हुए मंच के ऊपर से गुजरे। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने आसमान में शानदार कलाबाजियां दिखाईं। राफेल, सुखोई, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के आकार में उड़ान भरी। यह ऑपरेशन सिंदूर जैसा नजारा रहा। करीब 15 लाख लोगों ने वायुसेना की ताकत देखी। पूरी खबर पढ़ें... 3. SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट; RTI में नाम-वर्जन और AI इस्तेमाल पर पूछे थे सवाल चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। आयोग ने RTI के जवाब में कहा- यह जानकारी ट्रेड सीक्रेट और इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी से जुड़ी है। इसे RTI कानून के तहत सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। 5 सवालों पर चुनाव आयोग के जवाब 1. सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन: आयोग ने नाम और वर्जन बताने से इनकार किया। साथ ही कहा कि SIR के लिए नया सॉफ्टवेयर न बनाया गया, न खरीदा गया। 2. क्या सॉफ्टवेयर खुद गड़बड़ियां पहचानता है: आयोग ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उसने इसे स्पष्टीकरण मांगने वाला सवाल बताते हुए RTI कानून की धारा 2(f) का हवाला दिया। 3. AI या मशीन लर्निंग का इस्तेमाल पर: आयोग ने स्पष्ट नहीं किया कि वोटर लिस्ट की जांच में AI, मशीन लर्निंग या प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स का इस्तेमाल हुआ या नहीं। 4. सॉफ्टवेयर से खुद नाम हटाने के सवाल पर कहा- वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने का फैसला संबंधित क्षेत्र का ERO तथ्यों और रिकॉर्ड के आधार पर करता है। आयोग ने सॉफ्टवेयर की भूमिका के बारे में अलग से जानकारी नहीं दी। 5. चिह्नित रिकॉर्ड की समीक्षा और मंजूरी के सवाल पर EC ने RTI कानून की धारा 8(1)(g) का हवाला देकर बताया- जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13B(1) और 13B(2) के तहत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) की वोटर लिस्ट तैयार करने और उसमें संशोधन की जिम्मेदारी होती है। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी में बकरा जलाकर हत्यारोपी ने खुद को मरा साबित किया, AI से चिता पर लेटे होने की तस्वीर बनाई मऊ में हत्या के मामले में सजा से बचने के लिए एक आरोपी ने अपनी मौत का नाटक रच दिया। पुलिस के मुताबिक, महज 10वीं पास राजू उर्फ राजकुमार राजभर ने खुद को मृत दिखाने के लिए बकरे की लाश जलवाई। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी चिता पर लेटे होने की फर्जी तस्वीर बनवाई। परिवार ने उसकी तेरहवीं तक कर दी। मऊ में 18 महीने साधु बनकर रहा आरोपी ने श्मशान घाट और नगर पालिका से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए और उन्हें अदालत में जमा कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। करीब डेढ़ साल तक साधु का भेष धारण कर पुलिस को चकमा देता रहा। हालांकि, पुलिस ने रविवार सुबह करीब 9 बजे उसे ख्वाजाजहांपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। उम्रकैद से बचने के लिए रचा नाटक राजू 2016 में योगेश सिंह की हत्या के मामले में वांछित था। इस मामले में अदालत में सुनवाई चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसे आशंका थी कि अदालत उसे उम्रकैद की सजा सुना सकती है। इसी से बचने के लिए उसने खुद को मृत घोषित कराने की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर… 5. पूर्व जस्टिस कौल बोले- CJI चंद्रचूड़ सरकार के सामने झुके, जजों की नियुक्ति पर रवैये की आलोचना की पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज संजय किशन कौल ने पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ के रवैए की आलोचना की। उन्होंने कहा- चंद्रचूड़ जजों की नियुक्ति के मामले में सरकार के प्रति जरूरत से ज्यादा झुके हुए थे। जस्टिस कौल ने अपनी आने वाली किताब ‘विदाउट फियर ऑर फेवर’ में लिखा- सरकार से निपटने के तरीके को लेकर मतभेदों ने डीवाई चंद्रचूड़ के साथ उनके संबंधों में तनाव पैदा किया। कौल ने किताब में सुप्रीम कोर्ट की छह रिक्तियों को भरने वाली कॉलेजियम बैठक का जिक्र करते हुए लिखा- कॉलेजियम को सरकार के दबाव का विरोध करना चाहिए। आज नियुक्तियों से पहले सरकार से नामों पर चर्चा करने की परंपरा बन गई है। पूरी खबर पढ़ें... 6. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब, आंध्र प्रदेश समेत 4 राज्यों में रेड अलर्ट; ओडिशा के 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल गया। इसे अर्नब नाम दिया गया है। यह नाम बांग्लादेश ने दिया है, इसका मतलब बंगाली में समुंदर/महासागर होता है। लैंडफॉल के समय हवा की गति लगभग 115 से 125kmph होगी, जो झोंकों के साथ 140kmph तक पहुंच सकती है। इसके 28 अक्टूबर को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है। तूफान के कारण ओडिशा में भी तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील जिलों में 225 बचाव दल हाई अलर्ट पर हैं। उत्तराखंड में बर्फबारी देश के उत्तरी हिस्से में उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में ओले गिरे। मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद रात में ठंडक बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: एयरफोर्स चीफ बोले-कोई लक्ष्य हमारी पहुंच से बाहर नहीं: ऑपरेशन सिंदूर में साबित किया; दुश्मन की रणनीति के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी (पूरी खबर पढ़ें) 2. केरलम: जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से टक्कर मारी: स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने थाने में बेइज्जत किया (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: PM ने ओडिशा में RBI डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया: मुंबई वाला खराब हुआ तो यह बैकअप देगा; बैंकिंग-पेमेंट सिस्टम नहीं रुकेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: अमेरिकी स्टार्टअप का पारे से सोना बनाने का दावा: क्या हीरे की तरह सस्ता होगा गोल्ड; पहले भी 2 बार लैब में कोशिश हो चुकी (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: फ्रांस में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, 1000 गिरफ्तार: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी (पूरी खबर पढ़ें) 6. स्पोर्ट्स: धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे: चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेंमेंट: 'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं': 'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र (पूरी खबर पढ़ें) 8. तमिलनाडु: हनीट्रैप में फंसा सेना का रिटायर्ड कैप्टन, वेल्लोर से गिरफ्तार: आरोप- अनजान महिला को खुफिया जानकारी भेजी; 28 साल तक आर्मी में सर्विस कर चुका (पूरी खबर पढ़ें) 9. बिहार: अनंत बोले- नीतीश खत्म हो गए, JDU भी नहीं बचेगी: अपनी पार्टी बनाऊंगा; नीतीश के आवास पर बैठक; सीएम सम्राट से मिले ललन सिंह (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: जामिया में चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी:विरोध-प्रदर्शन के बीच कैंपस के गेट बंद, स्टूडेंट्स को रोकने पर विवाद, कई हिरासत में (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बकरियों के जिम्मे स्टेशन की सफाई जापान के टोक्यो में रेलवे कंपनी ने योत्सुया स्टेशन के बाहर घास साफ करने के लिए दो बकरियां तैनात की हैं। पोके और नागी नाम की ये बकरियां घास चरकर सफाई कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर:दिवाली से पहले सोना 14 हजार सस्ता, चांदी 9 महीने में 50% गिरी, क्या और घटेंगे दाम, अभी खरीदें या इंतजार करें 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: 7 साल में 1016 जवानों का सुसाइड:16 घंटे की शिफ्ट, 20 साल में प्रमोशन; गलती से भी गलती न हो जाने का डर 3. साइबर लिटरेसी: ‘करवा चौथ गिफ्ट’ के नाम पर ठगी:ऑफर और डिस्काउंट के झांसे में न आएं, फेस्टिव सीजन में स्कैम से बचने के 11 टिप्स 4. जरूरत की खबर: एवाकाडो के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:हेल्दी फैट–फाइबर से भरपूर, जानें खाने का सही तरीका, खरीदते समय ध्यान रखें 6 बातें 5. संडे बिग स्टोरी: चलती सड़क पर रेट पूछा, ऑटो में गंदी हरकत:9 महीने में 26% बढ़े महिला अपराध, भोपाल में महिलाएं कितनी सुरक्षित? 6. ग्राउंड रिपोर्ट: शराब पी, सुबह उठे नहीं, 20 दिन में 13 मौतें:कई की आंखों की रोशनी चली गई; परिजन बोले- सालों से बिक रही थी अवैध शराब 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: ई-रिक्शा को ट्रैवलर-इनोवा बताकर ₹57 लाख भुगतान:महाकाल कॉन्फ्रेंस के लिए रेंटेड गाड़ियों के बिलों में गड़बड़ी; कुछ गाड़ियों की दोतीन बार बुकिंग दिखाकर पेमेंट 8. संडे बिग स्टोरी: श्रद्धा ने बॉयफ्रेंड को धक्का दिया या खुद कूदा:पुलिस के पास कितने सबूत; क्या मॉडल को ‘सरजी’ बचा पाएंगे 9. यूपी एक्सप्लेनर: 'पढ़े-लिखों' के चुनाव में प्रधानी जैसा गदर:25 शहरों में हंगामा-मारपीट; MLC चुनाव 2027 का सेमीफाइनल क्यों? 10. संडे बिग स्टोरी: उम्र 12 साल, 16 घंटे मजदूरी, टेढ़ी हुईं अंगुलियां:बिहार से जयपुर लाए नाबालिगों तक पहुंचा भास्कर, बोले-25 बंडल चूड़ी बनाने पर 200 रुपए दिहाड़ी 11. संडे बिग स्टोरी: ‘काम कराना है तो कमीशन दो, वरना CMO बात करेंगे’:धमकी देकर कमीशन बढ़ाने लगा इंजीनियर, 3 % के बदले 10% मांगने लगा; पढ़िए वसूली की पूरी कहानी 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: सीवान ब्लास्ट में 5 मौतें, लापरवाही का जिम्मेदार कौन?:जनवरी में एक मौत के बाद भी नहीं संभले अफसर, DM-SP समेत 5 चेहरों से कहां हुई चूक 13. ग्राउंड रिपोर्ट: बागेश्वर में भाजपा ने बिछाया सड़कों का जाल:2007 के बाद कभी नहीं मिली हार, कांग्रेस बोली- सब जानते हैं विधायक अपनी पार्टी से नाराज 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज नौकरीपेशा कर्क राशि के जातकों के ट्रांसफर-तरक्की के योग हैं, कन्या राशि वालों को फंसा पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के फ्लोरिडा में स्टेडियम के पास फायरिंग, 12 घायल:इनमें 6 बच्चे शामिल; गोलीबारी से पहले छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था
    Next Article
    अपने गुरु अखिलेश को बृजभूषण ने लपेटा:दो अफसरों की हिट हुई लव स्टोरी, धरनावीर मंत्रीजी की बंदूक नहीं चली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment