Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका के फ्लोरिडा में स्टेडियम के पास फायरिंग, 12 घायल:इनमें 6 बच्चे शामिल; गोलीबारी से पहले छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था

    1 day ago

    1

    0

    अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के तलहासी में शनिवार रात फुटबॉल स्टेडियम के पास फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों में 6 बच्चे शामिल हैं। 3 लोगों की हालत गंभीर है, जबकि 9 की स्थिति स्थिर बताई गई है। मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, फायरिंग से पहले वहां छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। फुटबॉल मैच के बाद इलाके में भीड़भाड़ थी। फ्लोरिडा फायरिंग के बाद की तस्वीरें…. यूनिवर्सिटी में चल रहा था होमकमिंग वीकेंड पुलिस के मुताबिक, फायरिंग जिस स्टेडियम के पास हुई स्टेडियम फ्लोरिडा एग्रीकल्चरल एंड मैकेनिकल यूनिवर्सिटी (FAMU) का है। उस वक्त यूनिवर्सिटी में होमकमिंग वीकेंड चल रहा था। यह यूनिवर्सिटी का खास आयोजन होता है, जिसमें पुराने छात्र अपने कॉलेज लौटते हैं और मौजूदा छात्रों के साथ खेल व दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। पुलिस ने बच्चों के घायल होने पर दुख जताया तलहासी पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने बताया कि घटनास्थल पूरी तरह सुरक्षित होने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाया और अस्पताल ले जाने में मदद की। उन्होंने बच्चों के घायल होने पर दुख जताया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर बताया कि फायरिंग उसके कैंपस के पास हुई, लेकिन परिसर सुरक्षित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी झगड़े की वजह और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटे हैं। पुलिस ने लोगों से घटना से जुड़ी जानकारी शेयर करने की अपील की है। इस साल अमेरिका में हुई गोलीबारी की बड़ी घटनाएं 1 मार्च - टेक्सास: ऑस्टिन में एक बार के बाहर गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। 19 अप्रैल - लुइसियाना: एक व्यक्ति ने दो घरों में गोलीबारी कर 8 बच्चों की हत्या कर दी। बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 23 अगस्त - मोंटाना: एक व्यक्ति ने परिवार के साथ रविवार का खाना खाते समय गोलीबारी की। इसमें 8 रिश्तेदारों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे थे। बाद में घर में आग लग गई। आरोपी की भी मौत हो गई। 4 अक्टूबर - जॉर्जिया: एक पार्टी के दौरान गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 35 लोग घायल हुए। 9 अक्टूबर- पेंसिल्वेनिया: फायरिंग में बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… फ्रांस में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, 1000 गिरफ्तार:महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी फ्रांस में महंगाई, स्कूलों की बदहाली और पुलिस की सख्ती के खिलाफ शनिवार को लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। पेरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू ने इजराइल में बम गिरने की AI-तस्वीर पोस्ट की:कहा- ईरान के पास परमाणु हथियार होना बड़ा खतरा; विपक्ष बोला- डर फैला रहे PM
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:खड़गे बोले- मोदी का बाप भी जाएगा; चुनाव आयोग SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं देगा; यूपी में बकरा जलाकर खुद को मरा साबित किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment