Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ओमानी पायलट ने कैप्टन स्मित को कुल्हाड़ी मारी थी; एशियाड में इंडिया के 21 गोल्ड; रोते हुए भाजपा छोड़ने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर फ्लायदुबई पायलट से जुड़ी है। कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। दूसरी खबर शेख हसीना को भारत में शरण देने की वजह से जुड़ी है। हम आपको यह भी बताएंगे कि एशियाड में भारत ने कितने मेडल जीते हैं। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ओमानी पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, इमरजेंसी के लिए रखी हुई थी इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान में ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। UAE सरकार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। विमान में आमतौर पर आपात स्थिति के लिए एक कुल्हाड़ी रखी जाती है। विमान में मौजूद यात्रियों की शुरुआती जानकारी में चाकू से हमले की बात कही गई थी। 1955 से विमान में कुल्हाड़ी रखने का नियम: विमान में रखी जाने वाली इस खास कुल्हाड़ी को ‘क्रैश एक्स’ कहते हैं। इसे इमरजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए रखा जाता है। अमेरिका में 1955 से विमानों में इसे रखने का नियम लागू है। एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया था विमान: यह घटना 30 सितंबर की है। आरोपी को-पायलट अल-हमामी ने कैप्टन मच्छर पर हमला किया। इस दौरान विमान करीब एक मिनट में 33 हजार फीट से 17 हजार फीट तक नीचे आ गया था। गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन मच्छर ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान की कमान संभालने में मदद की। पूरी खबर पढ़ें... 2. भारतीय हाई कमिश्नर बोले- हसीना को पनाह देना मजबूरी थी, उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रकिया जारी बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें पनाह देना भारत की मजबूरी थी। हसीना सत्ता से हटने के बाद 5 अगस्त 2024 को भारत आई थीं। बीते दो साल से हसीना भारत में रह रहींं हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि है: भारत और बांग्लादेश ने 2013 में प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें कुछ परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को दूसरे देश को सौंपने से इनकार करने के प्रावधान हैं। इनमें राजनीतिक प्रकृति के अपराध से जुड़े मामले भी शामिल हैं। हसीना पर हिंसा और मौतों से जुड़े आरोप: हसीना पर बांग्लादेश में 2024 के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और मौतों से जुड़े गंभीर आरोप हैं। बांग्लादेश की मौजूदा सरकार उन्हें वापस लाकर कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। फिलहाल उनके प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पूरी खबर पढ़ें... 3. उमेश पाल का हत्यारोपी बिहार जेल में बंद मिला, यूपी पुलिस 3 साल से अरमान को ढूंढ रही थी यूपी पुलिस अतीक गैंग के जिस शूटर को पिछले 3 साल से ढूंढ रही थी, वह बिहार की गया सेंट्रल जेल में बंद मिला। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहे इस शूटर अरमान पर पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। अरमान मूलरूप से गयाजी का रहने वाला है। बिहार के गया में भी अरमान पर केस: बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह बचने के लिए गयाजी भाग गया था। अरमान पर गया में भी एक दुकानदार पर फायरिंग करने का केस दर्ज था। इसी मामले में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद अरमान को गया सेंट्रल जेल भेजा गया था। यूपी पुलिस रिमांड पर प्रयागराज लाएगी: सूचना मिलते ही यूपी पुलिस गयाजी पहुंची और अरमान की पहचान की। उसे अपने साथ लाने के लिए यूपी पुलिस ने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की है। जल्द ही पुलिस अरमान को प्रयागराज लाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. BJP का झंडा उतारने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया, संजयन त्रिपाठी ने सपा प्रमुख से मुलाकात की थी यूपी में होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव से पहले सपा ने बड़ा दांव खेला है। अखिलेश यादव ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने अचानक 2 MLC प्रत्याशी बदले: संजयन बीजेपी में टिकट के दावेदार थे। पार्टी से टिकट न मिलने पर उन्होंने बगावत करते हुए बीजेपी का झंडा उतार दिया था। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोए थे। शुक्रवार को लखनऊ में डॉ. संजयन ने सपा जॉइन की थी। इसके अगले ही दिन शनिवार को सपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा ने आगरा शिक्षक सीट पर भी अपना प्रत्याशी बदला है। यहां घोषित उम्मीदवार राम प्रकाश गुप्ता का टिकट काटकर वर्तमान एमएलसी आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान जबकि, 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें-फ्लोर से इंजीनियर कूदा, शरीर के टुकड़े 30-40 फीट तक बिखरे नोएडा में 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। शनिवार को उसने 68 मंजिला बिल्डिंग की 43वें फ्लोर से छलांग लगाई। जमीन पर गिरते ही उसके शरीर के टुकड़े हो गए। टुकड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। हर तरफ खून ही खून फैल गया। घटना सेक्टर-94 में सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की है। 4 लोगों से हाथ छुड़ाकर लगाई छलांग: इंजीनियर के सुसाइड की घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें इंजीनियर संभव जैन रेलिंग पर लटकता दिखाई दे रहा है। छलांग लगाने से पहले वह करीब 2-3 सेकंड तक रेलिंग पर चला। इसी बीच 4 युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन संभव उनके हाथ छुड़ाकर कूद गया। पूरी खबर पढ़ें… 6. एशियाड में भारत को 21 गोल्ड, दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 2023 में 28 जीते थे भारत ने एशियन गेम्स में 21 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। शनिवार को एक दिन में पांच गोल्ड जीते। पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराया। इसके अलावा भारत ने मेंस क्रिकेट, आर्चरी, गोल्फ और कुश्ती में भी 1-1 गोल्ड जीता। भारत अब टैली में चौथे स्थान पर आ गया है। एशियाड में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: भारत इस बार 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल जीते। यह एशियाड में भारत का अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2023 में भारत ने 28 गोल्ड सहित 106 मेडल जीते थे। वैभव एशियाड गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय: भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में एशियाड में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर पढ़ें… 7. होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय सवार थे, सभी सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट में शुक्रवार को एक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ। इसमें सवार 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओमान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कच्चे तेल से भरा था जहाज: ये नाविक कुवैत के झंडे वाले टैंकर एमटी काजिमाह III पर सवार थे। यह कच्चे तेल से भरा था और अफ्रीका की ओर जा रहा था। हालांकि, यह हमला किसने किया, यह अभी जानकारी तक सामने नहीं आई। 8 महीने में यहां 11 भारतीय नाविकों की जान गई: फरवरी से अब तक होर्मुज में हमलो में 100 से ज्यादा भारतीय नाविक प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, इन हमलों में 11 भारतीय नाविकों की जान गई। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा: बाउंसरों पर आरोप, वीडियो में दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें-फ्लोर से इंजीनियर कूदा: शरीर के टुकड़े 30-40 फीट तक बिखरे; बचाने आए 4 लोगों से हाथ छुड़ाकर छलांग लगाई (पूरी खबर पढ़ें) 3. डिफेंस: एयर चीफ मार्शल बोले-पाकिस्तान का J-35 फाइटरजेट चिंता की बात: भारत को हर साल 36-40 फाइटर जेट चाहिए; मौजूदा स्क्वॉड्रन घटकर 29 हुईं, 42 मंजूर (पूरी खबर पढ़ें) 4. मौसम: बिहार का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित: इस पर सालाना ₹6.4 हजार करोड़ खर्च; यूपी में 15 नदियां उफान पर; MP से मानसून की विदाई (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: सीमा पर गोलीबारी के बाद पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक तलब: कहा- मारे गए लोग PAK नागरिक थे; BSF ने घुसपैठ के शक में गोली मारी थी (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां टूटीं: पुजारी समेत श्रद्धालु अंदर मौजूद थे; 5 साल में 15 से ज्यादा बार मंदिरों को निशाना बनाया (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: शिवॉन बोलीं- पिछले हफ्ते आई लव यू कहा था, अचानक ब्रेकअप; दोनों के 4 बच्चे हैं (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिजनेस: नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा: भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह (पूरी खबर पढ़ें) 9. टेक: OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट ने इस्तीफा दिया: कहा- AI के लिए न्यूक्लियर प्लांट जैसी सुरक्षा जरूरी; कंपनियों की जल्दबाजी इंसानों के लिए खतरा (पूरी खबर पढ़ें) 10. बॉलीवुड: दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड: वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे, अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग (पूरी खबर पढ़ें) 11. क्रिकेट: अभिषेक ने सूर्यवंशी को लड़ने से रोका: भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया; वैभव-बिश्नोई की टक्कर में कैच छूटा (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... 7 दिन तक लगातार डांस करता रहा शख्स नाइजीरिया के 33 साल के बेंजामिन डेनियल ने 168 घंटे लगातार डांस किया। 7 दिन बाद भी नहीं रुके और 9 घंटे और नाचे। उन्होंने 2023 में भारत की सृष्टि सुधीर जगताप के 127 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा किया है। पूरी खबर पढ़े... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा: 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन 2. आपका पैसा- सैलरी बढ़ते ही खर्चे न बढ़ाएं: करें ये 6 काम, लाइफस्टाइल के साथ फ्यूचर भी सेफ, एक्सपर्ट से समझें पूरा फाइनेंशियल प्लान 3. जरूरत की खबर- सुबह उठते ही पहले फोन न देखें: ब्रेन होगा डैमेज, मेमोरी कमजोर, डॉक्टर से समझें ये आदत क्यों इतनी खतरनाक 4. फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 4 पायलट क्यों थे: 2 के बीच झड़प हुई तो बाकी ने विमान संभाला; 5 सेकेंड और लगते तो क्रैश हो जाता ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि की कारोबारी महिलाओं को लाभ हो सकता है। वहीं मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी युवक की स्पेन में मौत:इकलौता बेटा 11 साल पहले गया था विदेश, परिवार जल्द शादी की तैयारी में था; पिता जर्मनी में
    Next Article
    लखनऊ में अचानक आई बाढ़ का ड्रोन VIDEO:40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुसा, 10 हजार ने इलाका छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment