Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल का 6 घंटे धरना, तब पैलेटगन मामले में FIR; जयपुर में CJP प्रवक्ता पिटे; नृपेंद्र मिश्रा बोले- चंपत मेरी बुराई नहीं कर सकते

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, राहुल गांधी के 6 घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस नेपैलेट गन मामले में छात्र साहिल की FIR दर्ज की। उधर, राजस्थान में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटा गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस दावे के बारे बताएंगे, जिसमें उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट जल्द ही अमेरिका के कंट्रोल में होगा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल का 6 घंटे धरना, तब पैलेटगन मामले में FIR, कोई नामजद नहीं; प्रदर्शनकारी बोला-आंख खराब हुई दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट में शामिल छात्र साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में FIR दर्ज कर ली है। इसको लेकर राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर 6 घंटे तक धरने पर बैठे रहे, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। राहुल ने कहा था कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक हटूंगा नहीं। साहिल का आरोप है कि पैलेट के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई। राहुल ने पैलेट गन के छर्रे भी दिखाए। FIR दर्ज होने के बाद राहुल ने कहा;- जब दिल्ली में इतने घंटे धरना देना पड़ा तो देश के बाकी हिस्सों में छात्रों और रेप पीड़ितों का क्या हाल होगा। BJP बोली- राहुल मीडियाजीवी हैं: भाजपा ने राहुल के धरने पर कहा कि वे मीडियाजीवी हैं। जंतर-मंतर प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और जांच कमेटी भी बना दी गई है। भाजपा महासचिव स्मृति ने कहा कि सुरक्षाबलों पर भी हमला हुआ था, उनके लिए राहुल नहीं बोले। पढ़ें पूरी खबर... 2. जयपुर में CJP प्रवक्ता को ग्रामीणों ने पीटा, अभिजीत दीपके बोले- गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो जयपुर आऊंगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला हुआ है। रांका सीतापुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर वहां से खदेड़ दिया। उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। रांका के साथ मौजूद महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी। इस दौरान CJP के एक मेंबर का हाथ फ्रैक्चर हो गया। मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम: रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी है। ये शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। हम उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। हमलावरों को गिरफ्तार करें और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लें, नहीं तो राजस्थानभर में आंदोलन होगा। दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे।' वहीं, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 48 घंटे में स्कूल की मरम्मत शुरू नहीं हुई और हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो जयपुर आकर स्कूल के बाहर धरने पर बैठेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 3. अखिलेश-मायावती को योगी सरकार ने दी बुलेट प्रूफ जैकेट, पहली बार 52 नेताओं को बांटी योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव, मायावती समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। मंत्री संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, ओपी राजभर, अपर्णा यादव को जैकेट मिल गई है। बुलेट प्रूफ जैकेट की कीमत 1.5 लाख रुपए: बुलेट प्रूफ जैकेट यूपी सरकार के सुरक्षा मुख्यालय ने खरीदी है। एक जैकेट की कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में मंत्री संजय निषाद ने कहा- मुझे बुलेट पूफ्र जैकेट पहनना ही नहीं आता। अब तक इसे पहनना नहीं सिखाया गया। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा- 2027 को देखते हुए सरकार ने एहतियातन यह फैसला लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई है। पहले चरण में 8, जबकि दूसरे चरण में अब 44 नेताओं को जैकेट बांटी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 4. चंपत के आरोपों पर नृपेंद्र बोले- मीडिया की मनगढ़ंत कहानी, आप विवाद चाहते हैं, उन्होंने आलोचना नहीं की होगी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र और चंपत राय के बीच तनातनी बढ़ती दिख रही। शुक्रवार को चंपत राय के मनमानी के आरोपों पर अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र से मीडियाकर्मियों ने सवाल किए तो वे नाराज हो गए। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- मैंने कोई ऐसा पत्र नहीं देखा। जब तक पत्र नहीं देख लूंगा, तब तक यही कहूंगा कि ये मीडिया की मनगढ़ंत गाथा होगी। आप लोग सिर्फ विवाद पैदा करना चाहते हैं। इसके लिए ही आप लोग मुझसे ऐसा सवाल कर रहे हैं। हो सकता है कि 9 पन्नों का लेटर हो, लेकिन फिर भी उसमें उन्होंने (चंपत राय) इस तरह की आलोचना नहीं की होगी। चंपत ने नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका पर सवाल किए थे: दरअसल, चंपत राय का गुरुवार को 9 पन्नों का पत्र वायरल हुआ था। इसमें 18 अगस्त की तारीख पड़ी थी। उन्होंने पत्र में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर कई दावे किए। मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा था- नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण समिति में अपनी पसंद के लोगों को शामिल किया। पूरी खबर पढ़ें… 5. ट्रम्प बोले- होर्मुज पर जल्द अमेरिका का फुल कंट्रोल होगा, ईरान के पास सिर्फ कुछ मिसाइल और ड्रोन बचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नेवी, एयरफोर्स और मिलिट्री लीडरशिप को बहुत नुकसान हुआ है। उनके पास सिर्फ कुछ मिसाइलें और ड्रोन ही बचे हैं। पहले जैसी ताकत नहीं बची। ट्रम्प ने फिर दोहराया- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे: ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा। अगर भविष्य में ईरान की ओर से फिर ऐसा खतरा पैदा हुआ, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर... 6. भोजशाला के पास 500 नमाजियों ने अदा की नमाज, इलाका सफेद पर्दों से कवर, दोनों समुदायों की एंट्री-एग्जिट अलग MP के धार में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक भोजशाला से सटे खसरा नंबर 612 पर मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज अदा की। यह नई व्यवस्था के तहत चौथा शुक्रवार है। इस बार नमाजियों की संख्या करीब 500 रही। भोजशाला और नमाज स्थल, दोनों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई। हिंदू संगठनों ने भी किया हनुमान चालीसा पाठ: जुमे की नमाज के दौरान भोजशाला में दोपहर को हनुमान चालीसा का पाठ और भजन-कीर्तन चलता रहा। श्रद्धालु पूजन-दर्शन करते रहे। घंटे-घड़ियाल, झांझ-मंजीरे और शंख की ध्वनि गूंजती रही। इस दौरान पूरे इलाके को सफेद पर्दों से कवर कर दिया गया, ताकि कहीं से भी कोई प्रवेश न कर सके। दोनों पक्षों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे। भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। पढ़ें पूरी खबर... 7. जिन्ना की बीमारी छिपाने वाले डॉक्टरों को पाकिस्तान सम्मानित करेगा, मुंबई के दो डॉक्टरों ने बताया था- जिन्ना को गंभीर टीबी पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बीमारी छिपाने वाले डॉक्टर्स का सम्मान होगा। मुंबई के दो डॉक्टरों को मरणोपरांत निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा जाएगा। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। डॉ. जेआर पटेल और डॉ. जेए धायभो-कू ने 1946 में जिन्ना के एक्स-रे की जांच की थी। दोनों ने उनकी गंभीर टीबी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी। जिन्ना की मौत 11 सितंबर 1948 को हुई थी। जिन्ना की बीमारी सामने आती तो शायद नहीं बनता पाकिस्तान: पाकिस्तान के मंत्री अहसन इकबाल के मुताबिक, माउंटबेटन ने कहा था कि अगर उन्हें जिन्ना की गंभीर बीमारी का पता होता, तो भारत की आजादी कुछ महीने टल सकती थी। इससे शायद पाकिस्तान बनने की नौबत नहीं आती। हालांकि, यह दावा पक्के तौर पर साबित नहीं है। पाकिस्तान बनने के करीब एक साल बाद जिन्ना की मौत 11 सितंबर 1948 को हुई थी। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... अजगर को हुआ कैंसर, कीमोथैरेपी से जान बची इंग्लैंड के चेस्टर जू में एक अजगर को कैंसर हुआ तो उसकी जान बचाने के लिए इंसानों वाला ट्रीटमेंट करना पड़ा। 15 फीट लंबे इस अगजर के जबड़े में कैंसर था। डॉक्टर्स ने पहले गांठ निकाली, फिर कीमोथेरैपी कर उसे बचा लिया। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों को व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष करना होगा। मिथुन वालों के प्रेम संबंध में भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में कुत्ते के काटने से भौंकने लगा लड़का:डॉक्टर बोले- कालकोठरी में छोड़ दीजिए; 22 दिन में ठीक हुआ, यूपी में ऐसा पहली बार
    Next Article
    'शादी नहीं की तो मेरी बेटी को मार डाला':वाराणसी में M.Sc छात्रा के पिता बोले- वो प्यार नहीं, प्रॉपर्टी चाहता था; खूब ब्लैकमेल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment