Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट बोला- खाने में चीनी-नमक ज्यादा तो कंपनियां वॉर्निंग दें; सुखबीर बादल पर हमला; यूपी में तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश

    11 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की है जिसमें पैकेज्ड फूड में चीनी-नमक ज्यादा होने पर वॉर्निंग लेबल लगाने की बात कही गई। दूसरी खबर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर हमले की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि पायलट का रोजाना ड्रग टेस्ट क्यों होगा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शाम 7 बजे से राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। 2. कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र जैसे गैलेंट्री अवॉर्ड्स 2026 का ऐलान होगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला, नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ में चोट लगी। बादल पर हमला करने वाला जसपाल सिंह कौन: सूत्रों के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह इसी गुरुद्वारे में 2 साल से सेवा कर रहा था। वह पुणे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह गुरुद्वारे में सेवा करने से पहले कोर्ट में वकालत करता था। 2 साल पहले भी हमला हुआ था: सुखबीर बादल पर 4 दिसंबर 2024 को भी हमला हुआ था। गोल्डन टेंपल में सेवादार की धार्मिक सजा भुगतने के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें... 2. सपा सांसदों ने संसद में जुटाए ₹2.15 लाख, दिल्ली के कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में किया दान सपा सांसदों ने संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध प्रदर्शन में जुटाए गए पैसे गुरुवार को दान किए। ये करीब 2.15 लाख रुपए थे, जिसे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दान करने के बाद सांसदों ने इसकी रसीद भी ली। सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा ये वही चंदे की रकम है, जिसे सांसद पप्पू यादव ने साधू के भेष में इकट्ठा किया था। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद और राजीव राय समेत अन्य सांसदों का दल मॉनसून सत्र समाप्त होने के बाद मंदिर पहुंचा। उन्होंने दानपेटी में जमा राशि मंदिर प्रबंधन को सौंपी। कुल राशि ₹2,15,490 रुपए बताई गई है। इसके अलावा दान में दो चांदी के सिक्के भी शामिल थे। राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़ा मामला: मॉनसून सत्र के दौरान सपा और अन्य विपक्षी सांसद संसद परिसर में दानपात्र लेकर प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने सांसदों से चंदा देने की अपील की थी। अंतिम दिन गिनती करने पर यह राशि निकली, जिसमें विपक्षी दलों के कई सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव ने भी अपना योगदान दिया था। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तराखंड-चमोली की टनल में पानी भरा, 7 की मौत: यूपी के काशी में घाट डूबे उत्तराखंड में चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड के बाद पानी रिसने लगा। मलबा और पानी भरने से अंदर काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए थे। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है। बाकी बचा लिए गए। काशी में घाट डूबे, अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार: उधर उत्तर प्रदेश के बनारस में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। लोगों को 2 से 3 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 15 राज्यों में 4 दिन बारिश का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 4. तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश, उल्टियों से तबीयत बिगड़ी, देवरिया में टीचर गोद में उठाकर हॉस्पिटल भागे देवरिया में गुरुवार दोपहर तिरंगा यात्रा में शामिल 80 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। स्कूल पहुंचते ही कई छात्राएं बेहोश हो गईं। उल्टियां करने लगीं। आनन-फानन में सभी को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मची: एक साथ इतनी छात्राओं के अस्पताल पहुंचने से ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। बेड कम पड़ गए। कुछ छात्राओं को जमीन पर लिटाकर इलाज किया गया, जबकि एक-एक बेड पर दो-दो छात्राएं लिटाई गईं। बेहोश होने वाली छात्राएं 6-12वीं क्लास की: डॉक्टरों की टीम छात्राओं के इलाज और निगरानी में जुटी रही। हालत में सुधार होने पर 21 छात्राओं को घर भेज दिया गया, जबकि करीब 59 छात्राएं देर रात तक भर्ती रहीं। सभी कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 6 से 12वीं क्लास की छात्राएं हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों की अब रोज जांच होगी कि उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का नशा तो नहीं किया है। यह टेस्ट 13 अगस्त से अनिवार्य कर दिया गया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। क्यों लिया गया यह फैसला: पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, इस फ्लाइट के भुवनेश्वर से गुजरते समय अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। पायलट के गांजा पीने की पुष्टि हुई थी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद पायलट (कैप्टन) के दो ड्रग्स टेस्ट हुए थे। दोनों टेस्ट पॉजिटिव थे। दूसरे में गांजा पीने की पुष्टि हुई थी। फ्लाइट के पैसेंजर ने आरोप लगाया था कि पायलट नशे में था। पूरी खबर पढ़ें... 6. सुप्रीम कोर्ट बोला- पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल लगाओ, ज्यादा चीनी-नमक और फैट की जानकारी दो सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स के वॉर्निंग लेबल पर केंद्र सरकार और फूड सेफ्टी अथॉरिटी (FSSAI) को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि नमकीन, बिस्किट और चिप्स के पैकेट पर ज्यादा चीनी-नमक और फैट की चेतावनी देने वाले वॉर्निंग लेबल लगाने पर अगर सरकार फैसला नहीं ले पा रही है तो हम आदेश जारी करेंगे। कोर्ट बोला- हम जनता के लिए काम करेंगे: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जनता के हित में काम कर रहे हैं, अपने लिए नहीं। आपने अब तक क्या किया। 6 महीने पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और FSSAI से कहा था कि पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल लगाने पर विचार किया जाए। फ्रंट-ऑफ-पैक वॉर्निंग लेबल क्या होता है: फ्रंट-ऑफ-पैक वॉर्निंग लेबल यानी FoPL फूड आइटम्स के पैकेट के आगे वाले हिस्से पर लगने वाला एक सरल विजुअल सिंबल या रंगीन लेबल होता है। इसका उद्देश्य आम ग्राहक को आसानी से यह समझाना होता है कि प्रोडक्ट में साल्ट, शुगर या फैट का स्तर सुरक्षित सीमा से ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: डायन बताकर हत्या जैसी कुप्रथाएं रहीं तो लोकतंत्र नहीं टिकेगा: सुप्रीम कोर्ट ने महिला की हत्या करने वाले की उम्रकैद बरकरार रखी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: राहुल बोले-देश में लोगों को बोलने से रोका जा रहा: हमारा काम आवाज बुलंद करना, सरकार को समझ आ गया कि लोग अब चुप नहीं रहेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: जेल में प्रज्वल रेवन्ना के फोन से 90 पोर्न-वीडियो मिले: नई FIR दर्ज; पूर्व प्रधानमंत्री का पोता रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा (पूरी खबर पढ़ें) 4. झारखंड छात्र आंदोलन: 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR: 6 छात्र अब भी अनशन पर, बोले- दुर्भाग्य है मुख्यमंत्री हमारी बात नहीं सुन रहे (पूरी खबर पढ़ें) 5. डॉग अटैक: पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR: मकान देखने आए कपल पर झपटा; पत्नी की बाजू, जांघ, कूल्हा चबाया; पति की पीठ नोची (पूरी खबर पढ़ें) 6. बिजनेस: टाटा संस में चंद्रशेखरन की जगह ले सकते हैं नरेंद्रन: चेयरमैन की रेस में टाटा स्टील के MD सबसे आगे; 1988 से ग्रुप से जुड़े हैं (पूरी खबर पढ़ें) 7. क्रिकेट: पानी के झगड़े में क्रिकेट कोच की मौत: 17 साल के लड़के पर आरोप; श्रीलंका के वनडे कप्तान कुसल मेंडिस को कोचिंग दे चुके (पूरी खबर पढ़ें) 8. बॉलीवुड: 'मौत के बाद मुझसे मिलने आया सुशांत': बहन बोलीं- मुझे गले लगाया; सुशांत के निधन के बाद धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ₹62 लाख के गहने पहनकर हाथी ने रैंप वॉक किया जयपुर में विश्व हाथी दिवस पर हाथियों का अनोखा रैंप वॉक हुआ। बाबू नाम के हाथी ने 62 लाख रुपए के चांदी के गहने पहनकर 50 मीटर लंबे लाल कालीन पर वॉक की। उसके साथ 20 और हाथी भी शामिल हुए। हाथी को कंठा और पायजेब से सजाया गया था। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- पिटबुल डॉग महिला पर ही क्यों झपटा, जांघ-बाजू चबाई; क्या डरकर भागना गलत, कुत्तों की साइकोलॉजी समझिए 2. भास्कर एक्सक्लूसिव- एक लेटर, एक मुलाकात, TMC के टूटने की पूरी कहानी: ममता के हारते ही प्लान पर काम शुरू, 4 दिन बाद शुभेंदु की एंट्री 3. ब्लैकबोर्ड- चुस्त कपड़ों के ऊपर बुर्का पहनकर बार जाती हूं: रात तीन बजे घर पहुंची तो भाई बोला- किसके साथ करवाचौथ मनाकर आई है 4. कंगना की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थीं साई पल्लवी: डांस शो से बाहर किया, आज भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण में सीता बनीं 5. पेरेंटिंग- बेटा किताबें नहीं छूता: हर वक्त मोबाइल, लैपटॉप या टीवी, उसे सिर्फ स्क्रीन चाहिए, उसमें रीडिंग हैबिट कैसे डेवलप करें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों की कोई महत्वपूर्ण बिजनेस डील हो सकती है। मेष राशि वालों की कारोबार बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की लाश से अंगूठा लगवाकर 3-करोड़ की जमीन हड़पी:लखनऊ में बेटे-बहू को बेदखल किया, तीन बेटियों को प्रॉपर्टी देने को कहा था
    Next Article
    कार की सीट पर बैठे-बैठे टीचर की मौत:टायर पंक्चर होने पर स्टेपनी बदलते समय घबराहट हुई, हार्ट अटैक की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment