Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की सीट पर बैठे-बैठे टीचर की मौत:टायर पंक्चर होने पर स्टेपनी बदलते समय घबराहट हुई, हार्ट अटैक की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़ी कार में एक शिक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के पास कार काफी देर तक एक ही जगह खड़ी रही और उसका दरवाजा खुला था। कार में कोई हलचल न देखकर स्थानीय दुकानदारों को शक हुआ तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के इस्माइलपुर मोहल्ला निवासी करीब 50 वर्षीय राधेश्याम पटेल के रूप में हुई है। वह जनता माध्यमिक विद्यालय सोनारी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। दो तस्वीरें देखें अब समझिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार शिक्षक राधेश्याम पटेल शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे अपनी मारुति 800 कार से स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए घर से निकले थे। वह शहर कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड के पास पहुंचे थे, तभी उनकी कार का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे कार रोककर टायर बदलने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। टायर बदलने का काम छोड़कर वह कार की परिचालक सीट पर जाकर बैठ गए। इसके बाद उनकी हालत ऐसी बिगड़ी कि वह दोबारा कार से बाहर नहीं निकल सके। सुबह करीब 10 बजे तक कार सड़क किनारे खड़ी रही। दरवाजा खुला होने और अंदर कोई हलचल न होने पर आसपास के दुकानदारों को संदेह हुआ। उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो शिक्षक मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट बोला- खाने में चीनी-नमक ज्यादा तो कंपनियां वॉर्निंग दें; सुखबीर बादल पर हमला; यूपी में तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पसंद के स्कूल में तैनाती मांगना शिक्षक का अधिकार नहीं, अंतरजनपदीय तबादला नीति को हाईकोर्ट की हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment