Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट; अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉस्को में FIR होगी; ट्रम्प ने फिर टैरिफ बढ़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली में आतंकी हमले के अलर्ट से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर शिखर धवन की 40 की उम्र में शादी को लेकर रही। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फिर टैरिफ बढ़ा दिया है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा, पॉक्सो कोर्ट ने आदेश दिया शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ नाबालिग बच्चों से यौन शोषण का केस दर्ज होगा। प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जज ने कहा कि संबंधित थाना प्रभारी तत्काल FIR दर्ज करें। कानून के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करें। बच्चों से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा: 8 फरवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने पॉक्सो कोर्ट में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि अविमुक्तेश्वरानंद गुरुकुल की आड़ में बाल उत्पीड़न करते हैं। कोर्ट में 2 बच्चों को पेश भी किया था। हालांकि, अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा कि रामभद्राचार्य ने झूठा केस कराया है। पढ़ें पूरी खबर... 2. राजस्थान-MP समेत 4 राज्यों में 99.58 लाख नाम वोटर्स के नाम कटे, बंगाल में 28 फरवरी को लिस्ट आएगी MP-राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हुई। एमपी में 34.25 लाख, राजस्थान में 31.36 लाख, छत्तीसगढ़ में 25 लाख और केरल में 8.97 लाख वोटर्स के नाम कटे हैं। एमपी में 5.39 करोड़राजस्थान में 5.15 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ और केरल में 2.69 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। पश्चिम बंगालकी फाइनल लिस्ट 28 फरवरी को आएगी। नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने का काम जारी रहेगा। बीएलओ के पास फॉर्म भरकर अब भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए फॉर्म 6 भरना होगा। वोटर पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भी नाम जुड़वा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया, 24 घंटे में दो बार नए टैरिफ लगाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाने की बात कही थी। सुप्रीम कोर्ट ने पुराने टैरिफ रद्द किए थे: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के दुनियाभर में लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने इसे अवैध बताया था और कहा था कि यह अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है। इसके कुछ घंटे में ही ट्रम्प ने कहा कि जजों को शर्म आना चाहिए। देश के लिए कलंक हैं। फिर नाराज होकर दुनियाभर में 10% टैरिफ और लगा दिया था। पढ़ें पूरी खबर... 4. BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल को काले झंडे दिखाए, कहा- कांग्रेस ने AI समिट में देश की छवि खराब की AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के बाद भाजपा ने कई शहरों में विरोध किया। BJP कार्यकर्त्ता दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में सड़कों पर उतरे। उन्होंने कांग्रेस को गद्दार बताया और कहा कि कांग्रेस ने AI समिट में टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन करके देश की छवि खराब की है। उधर, मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। मायावती-अखिलेश बोले- कांग्रेस का प्रदर्शन गलत था: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा चीफ मायावती ने AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को गलत बताया। अखिलेश ने कहा कि जब दुनियाभर से डेलीगेट्स आये हो तो ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए। वहीं मायावती ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन निंदनीय है। पढ़ें पूरी खबर... 5. दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किले की सुरक्षा बढ़ाई; चांदनी चौक का मंदिर भी निशाने पर दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट मिलने के बाद कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, भारत के कई धार्मिक स्थल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर हैं। इसी वजह से लाल किला, चांदनी चौक और अन्य जगहों पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था: यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर... 6. शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की, युजवेंद्र चहल ने बारात में डांस किया पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे डांस करते दिख रहे हैं। चहल ने कुछ फोटो भी पोस्ट किए। इनमें धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन स्टेज पर हैं।40 साल के धवन ने 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की थी। 2023 में पहली पत्नी से तलाक हुआ था: धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। बारात में विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर्स शामिल हुए थे। 2023 में अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक ले लिया था। आयशा-धवन का एक बेटा भी है। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... फ्लाइंग किस देने पर शख्स को 3 साल जेल मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने एक लड़की को फ्लाइंग किस देने के आरोप में एक युवक को 3 साल जेल की सजा सुनाई है। तब लड़की 16 साल और आरोपी 19 साल का था। मोहल्ले में एक कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने लड़की को फ्लाइंग किस दिया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के काम करने के तरीको में बदलाव होगा। तुला राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या राजभर बदल रहे पूर्वांचल का समीकरण?:आजमगढ़ से 2027 की बिसात, अति पिछड़ों-ब्राह्मणों के सहारे चलेंगे बड़ा दांव
    Next Article
    आशुतोष महाराज की अविमुक्तेश्वरानंद को चुनौती- मेडिकल कराएं:उन्हें शंकराचार्य मान लूंगा, वो आसाराम के बाबा, जेल में रहना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment