Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय खिलाड़ी पर हमला:मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से पीटा, तमंचा तानने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ कॉलेज परिसर में सोमवार को एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी छात्र पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। मामूली कंधा टकराने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक दर्जन से अधिक छात्रों ने कॉलेज के बाहर के युवकों को बुलाकर छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान तमंचा भी ताना और जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बागपत के बनौली गांव निवासी मुकुल धामा बीपीईएस मेरठ कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। हाल ही में 12 मार्च को बड़ौत स्थित दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित अंतर-महाविद्यालयी सर्किल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में मुकुल धामा और उनके साथी छात्र शोभित ढाका का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (हरियाणा) में आयोजित होनी है। सोमवार को मुकुल अपनी फाइल चेक कराने कॉलेज पहुंचा था। इसी दौरान कॉलेज की गैलरी में बीएएलएलबी के छात्र नमन कुमार से उसका कंधा टकरा गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि नमन ने अपने साथी अवि कुमार, अभिनव मल्लापुर, भारत कुमार सलारपुर, प्रशांत शर्मा बराला और हर्षित वर्मा सहित कई युवकों को बुला लिया। सभी युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर कॉलेज पहुंचे और मुकुल पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मुकुल को घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर मुकुल को बचाया। घायल मुकुल ने लालकुर्ती थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल छात्र मुकुल को इलाज के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से होगा शुरू:देवरिया में 5 केंद्रों पर 1 अप्रैल तक चलेगा मूल्यांकन
    Next Article
    यूपी SI परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर विवाद:ब्राह्मण समाज ने 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' विकल्प पर आपत्ति जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment