Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी SI परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर विवाद:ब्राह्मण समाज ने 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' विकल्प पर आपत्ति जताई

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर गाजीपुर के कासिमाबाद में विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न में "अवसर के अनुसार बदल जाने वाला" वाक्यांश के विकल्पों में "पंडित" शब्द दिए जाने पर ब्राह्मण समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। ब्राह्मण समाज का कहना है कि "पंडित" शब्द का प्रयोग परंपरागत रूप से विद्वान और सम्मानित व्यक्ति के लिए होता है। इसे अवसरवादी अर्थ में जोड़ना अपमानजनक है। इस मुद्दे पर ब्राह्मण रक्षा दल के सदस्यों ने सोमवार को कासिमाबाद उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक पत्रक सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने आरोप लगाया कि "घूसखोर पंडित" या "अवसरवादी पंडित" जैसे शब्दों के जरिए एक विशेष वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं। संगठन ने प्रश्न तैयार करने वाले व्यक्ति या समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस प्रदर्शन में देवेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, अनुज पांडेय, कौशल मिश्रा, गणेश मिश्रा, राकेश पांडेय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार भी सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विवाद की जांच के आदेश दिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी इस प्रश्न को अनुचित और आपत्तिजनक बताया है। फिलहाल, जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस एक प्रश्न ने भर्ती परीक्षा के साथ-साथ सामाजिक सम्मान और भाषा के प्रयोग पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय खिलाड़ी पर हमला:मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से पीटा, तमंचा तानने का आरोप
    Next Article
    मेरठ में बिजली खंभा गिरा, युवक झुलसा:शाहजहां कॉलोनी में तार लगाते समय हादसा, बच्चे बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment