Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आउट ऑफ स्टॉक हुए इंडेक्शन चूल्हे:लोग गैस का विकल्प ढूंढ रहे, होलसेल दुकानदारों ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक सामानों के दाम

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एलपीजी गैस की किल्लत का असर अब घरेलू उपकरणों के बाजार पर भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने और ब्लैक में महंगा मिलने की शिकायतों के बीच लोगों ने इंडक्शन चूल्हों की ओर रुख करना शुरू कर दिया लंकिन इसमें भी अचानक बढ़ी मांग के कारण शहर में दुकानों पर इंडक्शन चूल्हों की कमी होने लगी है। मेरठ के बेगमपुल पर इलेक्ट्रोनिक की दुकान चलाने वाले मुकुल सिंहल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। लेकिन सप्लाई उतनी नहीं हो पा रही है, जिससे स्टॉक जल्दी खत्म हो रहा है। कई दुकानों पर तो ग्राहकों को इंतजार करने के लिए भी कहा जा रहा है।पहले जहां इंडक्शन चूल्हे आसानी से उपलब्ध हो जाते थे, वहीं अब होलसेल डीलरों ने भी कीमतें बढ़ा दी हैं। इसके चलते खुदरा बाजार में भी दाम बढ़ने लगे हैं। इसका असर आम ग्राहको पर भी आ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारियों का कहना है कि एलपीजी संकट के कारण छात्र, हॉस्टल में रहने वाले युवा और छोटे परिवार इंडक्शन चूल्हों की खरीद ज्यादा कर रहे हैं। कुछ लोग अस्थायी तौर पर खाना बनाने के लिए भी इंडक्शन खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि गैस की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इंडक्शन चूल्हों की मांग और बढ़ सकती है। इससे बाजार में दाम और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। विकल्प ढूंढ रहे लोग गैस की किल्लत के बीच परेशानी से बचने और इमरजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए भीर बहुत से लोग इस प्रकार के उपकरण खरीद रहे हैं। लोगों का कहना है कि आमतौर पर उन्हें इसकी जरूरत महसूस नहीं होती थी लेकिन गैस की किल्लत के कारण वह भविष्य में अपने बचाव के लिए इसे खरीद रहे हैं। PNG कनेक्शन की भी बढ़ी डिमांड गेल गैस कंपनी जो मेरठ में घरों में PNG गैस पहुंचाती है उनके GM विनय कुमार के अनुसार शहर में अभी ति लगभग 55000 कनेक्शन हैं। पिदले एक हफ्ते से लए कनेक्शन लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है । जिन क्षेत्रों में लाइन है लोग जल्द से जल्द अपने यहां कनेक्शन लेना चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुलिसकर्मी और ड्राइवर में मारपीट का VIDEO:युवक के दोनों हाथ टूटे, कार में टक्कर को लेकर दोनों भिड़े
    Next Article
    शिकायत करने पर भाइयों को फिर पीटा:फतेहपुर में बाइक सवार सगे भाइयों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment