Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकायत करने पर भाइयों को फिर पीटा:फतेहपुर में बाइक सवार सगे भाइयों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में दबंगों ने दो सगे भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। यह घटना हथगांव थाना क्षेत्र के पूरे अधारी गांव में हुई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित उमैर पुत्र मो. जुबैत ने बताया कि यह घटना 14 मार्च की रात करीब 10 बजे हुई। उमैर अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव की मस्जिद के पास शादाब, हारिश पुत्र तैय्यब अली और उनके रिश्तेदार जमन निवासी मातिनपुर (थाना हुसैनगंज) ने उन्हें रोक लिया। उमैर के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में उमैर को गंभीर चोटें आईं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि 27 फरवरी को भी इन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी, और इस बार शिकायत करने के बाद दोबारा हमला किया गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने घटना के बाद थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है। हथगांव थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आउट ऑफ स्टॉक हुए इंडेक्शन चूल्हे:लोग गैस का विकल्प ढूंढ रहे, होलसेल दुकानदारों ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक सामानों के दाम
    Next Article
    गुप्तार घाट किनारे पड़ा मिला शव, कुत्ते नोच रहे थे:मॉर्निंग वॉकरों ने दी जानकारी, पुलिस बोली- 15 से 20 पुरानी बॉडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment