Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बाइक से टकराई दरोगा की कार:दो युवकों ने किया हंगामा, फाड़ी वर्दी; एक आरोपी गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने हंगामा किया। आबूलेन चौकी के पास किठौर थाने में तैनात दरोगा मोहित सक्सेना की कार को टक्कर मारने के बाद उन्होंने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे हुई। दरोगा मोहित सक्सेना अपनी कार से जा रहे थे, तभी शराब के नशे में धुत दो युवकों ने उनकी कार में बाइक से टक्कर मार दी। जब दरोगा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उनसे भिड़ गए और उनकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा मोहित सक्सेना ने तत्काल सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। सदर पुलिस ने आरोपी निहाल पवार और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। निहाल पवार ने खुद को बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर का निवासी बताया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में DM-SSP ने किया कछला गंगाघाट का निरीक्षण:सोमवती अमावस्या को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चेक की, कहा- श्रद्धालुओं को न हो दिक्कत
    Next Article
    जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, सिर फूटा:ईंट-पत्थर से मारकर घायल करने का आरोप, परिवार ने कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment