Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, सिर फूटा:ईंट-पत्थर से मारकर घायल करने का आरोप, परिवार ने कार्रवाई की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विधवा महिला पर कथित जानलेवा हमला हुआ है। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहाबाद थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव निवासी संगीता ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि रविवार 14 जून को शाम करीब 3:30 बजे कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला पर ईंट, पत्थर और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हमले के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला ने कुछ दिन पहले अपनी सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। पीड़ित परिवार ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शाहाबाद पुलिस का कहना है कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बाइक से टकराई दरोगा की कार:दो युवकों ने किया हंगामा, फाड़ी वर्दी; एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कानपुर में सरकारी योजना के नाम पर लाखों की ठगी:चेक हेराफेरी करके पैसे निकाले, 2 केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment