Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में CA के घर इनकम टैक्स का सर्वे:आय से अधिक संपत्ति मामले में 24 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई; ढेरों दस्तावेज साथ ले गई टीम

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सदर बाजार इलाके में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राजीव जैन के घर इनकम टैक्स का सर्वे 24 घंटे से ज्यादा समय तक चला। टीम बुधवार सुबह करीब 6 बजे पहुंची थी और गुरुवार दोपहर 1 बजे वापस गई। इनकम टैक्स के अधिकारी बहुत से दस्तावेज अपने साथ लेकर गए हैं। इसके लिए टीम बाकायदा अपने साथ प्रिंटर और लैपटॉप लेकर पहुंची थी। टीम के जाने के बाद CA का परिवार टेरिस से झांकता रहा। जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो वे दरवाजा बंद करके अंदर चले गए। पूरी कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई थी कि थाना पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। देर रात पुलिस की सूचना मिली तब सदर बाजार इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने टीम से बात करने की कोशिश की लेकिन टीम ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। एक कर्मचारी ने सिर्फ इतना बताया कि टीम कुछ दस्तावेज जुटाने आई थी। कुछ बैंक खाते भी नोट किए गए हैं जिनकी डीटेल्स टीम लेकर वापस हरियाणा लौटेगी। आय से अधिक संपत्ति का मामला अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक हरियाणा के आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में सर्वे चल रहा है। मामले में हिसार के कुछ कारोबारियों के घर रेड हुई थी। उनके अकाउंट राजीव जैन संभालते हैं। इसी संबंध में इनकम टैक्स की टीम यहां सर्वे कर रही है। हरियाणा से चार गाड़ियों में टीम बुधवार सुबह अरविंदपुरी पहुंची थी, जिनमें से एक गाड़ी लौट चुकी है। इनकम टैक्स टीम की तीन गाड़ियां अभी भी मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना की अनुमति मांगी:निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोपीगंज चौराहे पर प्रतिमा लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    तिलक से पहले भाई और 2 दोस्तों की मौत:रायबरेली में कार से खरीदारी करके लौट रहा था, 2 दोस्तों की भी गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment