Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिलक से पहले भाई और 2 दोस्तों की मौत:रायबरेली में कार से खरीदारी करके लौट रहा था, 2 दोस्तों की भी गई जान

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में बहन के तिलक से एक दिन पहले भाई और दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों तिलक का सामान खरीदकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर उनकी कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार करीब 4 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने तीनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीन करीब 20 मिनट तक तड़पते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गेट टूटकर अलग हो गए। बताया जा रहा है कि दुल्हन का भाई प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। एक दोस्त भी प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा था, जबकि दूसरा टेंट और ढाबा कारोबारी था। हादसा भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला- जगतपुर थाना क्षेत्र के प्रहरी गांव निवासी संदीप सिंह (35) की छोटी बहन काजल का गुरुवार को तिलक जाना था। संदीप अपने दो दोस्तों दौलतपुर निवासी धनंजय सिंह (32) और अलीगंज डिहवा निवासी आशुतोष मौर्य (35) के साथ बुधवार शाम इंडिगो कार से तिलक की खरीदारी के लिए निकले थे। रायबरेली शहर में रात करीब 9 बजे खरीदारी करने के बाद तीनों ने होटल में खाना खाया और घर के लिए रवाना हो गए। रात करीब 11:10 बजे भदोखर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहलिया इलाके में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को कार से निकालकर जगतपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतकों के बारे में जानिए प्रधान बोले- एक ही झटके में तीन परिवारों के चिराग बुझ गए गांव के ग्राम प्रधान राजू वर्मा ने बताया, “संदीप अपनी बहन के तिलक के लिए सामान खरीदने रायबरेली गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। एक ही झटके में तीन परिवारों के चिराग बुझ गए। तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं। जिस घर में खुशियां होनी थीं, वहां सन्नाटा पसरा है। गांव में शोक की लहर है।” --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मेरठ में युवक की हत्या का लाइव CCTV:बीच बाजार मारी 2 गोली, भागते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया, बोला- पत्नी को भी मारुंगा मेरठ में बुधवार को दिनदहाड़े सुरेंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति ने पत्नी के प्रेमी, लिवइन पार्टनर को लगातार 2 गोली मारी और फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। 39 सेकेंड के सीसीटीवी में युवक गोली मारता नजर आ रहा है। इसके अलावा आरोपी का 4 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में CA के घर इनकम टैक्स का सर्वे:आय से अधिक संपत्ति मामले में 24 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई; ढेरों दस्तावेज साथ ले गई टीम
    Next Article
    आगरा में 6 मेडिकल एजेंसियों पर छापा:10 घंटे चली जांच में स्टॉक-बिल में मिला अंतर, 12 दवाएं संदिग्ध; 6 कार्टन जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment