Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में छोटे भाई की हत्या कर जमीन में गाड़ा:खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, 1 KM दूर जंगल में लाश दफनाई

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बड़े भाई ने 30 साल के छोटे भाई की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर बाइक से 1 किलोमीटर दूर जंगल में लाश ले गया। वहां 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर लाश दफना दी। 23 दिन बाद गुरुवार को मौसी की शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया- मैं भाई की जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए 5 मई को खेत में उसके सिर में गोली मार दी। फिर गड्‌ढा खोदकर उसे दफना दिया। पुलिस ने गड्ढा खोद कर लाश शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना बहसूमा थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… मौसी की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई गांव महमूदपुर सिखेड़ा के रहने वाले बाबूराम के पास 60 बीघा जमीन है। उनके 3 बेटे कपिल, अंकुर और अंकित थे। कपिल और अंकुर गांव में ही रहकर खेती-किसानी करते थे, जबकि अंकित सेना में जवान है। 5 मई को अंकुर अचानक लापता हो गया। परिवार और रिश्तेदार लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। गुरुवार को अंकुर की मौसी जगबीरी बहसूमा थाने पहुंची। उन्होंने शिकायत देकर बताया- मुझे शक है कि कपिल ने अपने सबसे छोटे भाई अंकुर को मार डाला है। सभी लोग उसे खोजने में लगे हैं, लेकिन कपिल का व्यवहार बदला हुआ है। वह उसे खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और कपिल को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि मेरा भाई अंकुर 5 मई को खेत में काम कर रहा था। तभी मैंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर खेत में ही गड्ढा खोदकर उसकी लाश को दबा दिया। जमीन के लालच में हत्या की, पत्नी की हो चुकी है मौत कपिल ने बताया- मेरी शादी मवी गांव की रहने वाली पिंकी से हुई थी। मेरे दो बेटे और एक बेटी है। मेरी साली रेखा की शादी मेरे छोटे भाई अंकुर से हुई थी। करीब 5 साल पहले रेखा ने सुसाइड कर लिया था। अंकुर की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 5 और 7 साल है। दोनों बेटियां मेरी मौसी के पास ही रहती हैं। अंकुर के कोई बेटा नहीं था। हम तीन भाइयों के बीच 60 बीघा जमीन है। मुझे डर था कि 20 बीघा जमीन अंकुर की बेटियों के नाम हो जाएगी। मैं वह जमीन हासिल करना चाहता था। इसलिए मैंने अपने भाई को मारने का प्लान बनाया। 5 मई की शाम को अंकुर खेत पर था। मैंने तमंचे से उसके सिर में पीछे से गोली मार दी। इसके बाद लाश बाइक पर लादी। करीब 1 किमी दूर सेंचुरी जंगल में गड्ढा खोदकर लाश गाड़ दी। फिर घर आ गया। बाद में भाई को खोजने का नाटक करता रहा। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस आरोपी को लेकर खेत पहुंची। वहां उसके सामने गड्‌ढा खोदकर अंकुर की लाश को बाहर निकाला। पुलिस बोली- भाई को खोजने का नाटक करता रहा एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- अंकुर की मौसी की शिकायत पर आरोपी बड़े भाई कपिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि जमीन के लालच में उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव खेत में दबा दिया था। कई दिनों तक वह भाई को खोजने का नाटक करता रहा। लेकिन, उसकी मौसी को उसके व्यवहार को लेकर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने शिकायत दी। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में पलटेगा मौसम, 69 जिलों में बारिश का अलर्ट, नौतपा का असर कम, बादल छाए, ठंडी हवा चली; बांदा में पारा 47.8°C यूपी में नौतपा का आज यानी गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह से प्रदेशभर में तेज हवा चल रही है और बादल छाए हैं। आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 24 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा ने भीड़ पर पिस्टल तानी; VIDEO:बिजनौर में युवक को थाने ले जाते वक्त 50 लोगों ने घेरा, कार का बोनट पीटा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, वृंदावन जाते समय कार खाईं में गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment