Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ईद-उल-अजहा शांति से मनाया गया:828 स्थानों पर नमाज अदा हुई, डीएम-एसपी ने की फुट पेट्रोलिंग; नमाजियों पर पुष्पवर्षा हुई

    10 hours ago

    1

    0

    संभल में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांति के माहौल में मनाया गया। जिले भर में 828 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ ईदगाहों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह 8:30 बजे मौलाना जहिरुल इस्लाम ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। नमाज के दौरान हजारों लोगों ने देश में अमन-शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मौलाना जहिरुल इस्लाम ने बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है, जिसमें अल्लाह की राह में कुर्बानी दी जाती है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी करना हर सक्षम व्यक्ति पर वाजिब है और गोश्त को तीन हिस्सों में बांटकर गरीबों और जरूरतमंदों को देना मुस्तहब (पसंदीदा) है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण विश्नोई, एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एएसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम निधि पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर संभल सुधीर पंवार और हयातनगर इंस्पेक्टर संजीव बालियान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ ईदगाहों पर मौजूद रहे। इस दौरान कई स्थानों पर नमाजियों पर पुष्पवर्षा भी की गई। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई। प्रशासन की सतर्कता और चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते पूरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। सफाई और पानी को लेकर के भी पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण नमाज़ संपन्न हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शटडाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट:फिरोजाबाद में संविदाकर्मी की मौत, ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया हंगामा
    Next Article
    मेरठ में हवा ने दिलाई नौतपा की तपिश से राहत:तापमान में आई गिरावट, कल मौसम बदलने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment