Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SNA-SPARSH 2.0 लागू होने से पहले वेतन भुगतान के निर्देश:31 जुलाई तक सभी कर्मचारियों का मानदेय जारी करने का आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    समग्र शिक्षा योजना में नई SNA-SPARSH 2.0 प्रणाली लागू होने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी संविदा और परियोजना से जुड़े कर्मचारियों का वेतन व मानदेय जारी करने के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि 31 जुलाई तक हर हाल में भुगतान पूरा कर लिया जाए, ताकि नई व्यवस्था लागू होने के दौरान किसी कर्मचारी का वेतन लंबित न रहे। अब SNA-SPARSH 2.0 पोर्टल से होगा समग्र शिक्षा का संचालन महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समग्र शिक्षा योजना का संचालन अब SNA-SPARSH 2.0 पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस नई व्यवस्था में आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं और मैपिंग में करीब दो माह का समय लग सकता है। इस दौरान भुगतान प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र के अनुसार, परियोजना से जुड़े सभी संविदा कर्मियों, प्रतिनियुक्त कर्मचारियों, बीआरसी, केजीबीवी के शिक्षकों एवं स्टाफ, शिक्षा मित्रों तथा अन्य संबंधित कार्मिकों का जुलाई 2026 का वेतन और मानदेय 31 जुलाई से पहले जारी किया जाए। जून महीने का 15 दिन का वेतन भी जोड़कर मिलेगा आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन कर्मचारियों को जून माह में केवल 15 दिन का मानदेय मिला था, उनके शेष भुगतान का समायोजन जुलाई के वेतन के साथ किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन अथवा मानदेय लंबित न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लड़की को 3 गोलियां मारकर सुसाइड किया:एकतरफा प्यार में वारदात, लड़की के पेट-सिर में गोली मारी, हालत गंभीर
    Next Article
    सिर्फ सख्त कानून से नहीं रुकेगा पेपर लीक:बसपा प्रमुख मायावती बोलीं- शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment