Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लव जिहाद के विरोध में हिन्दू महापंचायत:हिन्दूवादी नेता हाउस अरेस्ट, लड़की बोली- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बैंककर्मी आकांक्षा और शाहवाज की शादी विवादों में घिर गई है। चाचा के 'लव जिहाद' के आरोप लगाते हुए धर्मांतरण और संपत्ति हड़पने की साजिश की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि युवती ने कहा- वह साहिल से ही शादी करेगी और अपने चाचा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। वहीं आज जहां शादी होनी थीं वहीं पर हिन्दू संगठनों ने महापंचायत की घोषणा कर दी। महापंचायत की सूचना पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। गाजियाबाद में हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के महापंचायत में जाने के ऐलान के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि यह पंचायत हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और उन्हें 'लव जिहाद' में फंसने से रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। लव जिहाद के आरोप गलत, मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही बैंक कर्मी आकांक्षा ने कहा- मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं और बौद्ध धर्म मानती हूं। ये शादी बौद्ध धर्म मानती हूं। ये शादी बौद्ध रीति रिवाज से होगी। परिवार शुरू से लड़के को जानता है। साहिल नाम उनकी मां ने निकनेम के तौर पर दिया था। कुछ संगठन बैंक्वेट हॉल पर बुकिंग रद्द करने का दबाव बना रहा है। उन्हें रास्ते में रोका जा रहा है और बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। हम पूरे परिवार को 6 साल से जान रहे बैंक कर्मी आकांक्षा की मां मां लता गौतम ने कहा- हम लड़के के पूरे परिवार को जानते हैं। मैं लड़के को 6 साल से जानती हूं। लड़के का नाम शावेज हैं और मैंने उसे निकनेम साहिल दिया था। जिसे शादी के कार्ड पर छपवाया गया। सभी रिश्तेदार शादी में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा युवती के चाचा प्रेमचंद ने पुलिस और डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी को फुसलाकर धर्मांतरण के जाल में फंसाया गया है ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। उनकी तहरीर के आधार पर गंगानगर थाना पुलिस ने देर रात धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों और शादी के कार्ड्स में अलग-अलग नामों की गहराई से पड़ताल कर रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें दामाद बोला-सास से प्यार करना सबसे बड़ी गलती; 9 महीने में ही जीजा के साथ भाग गई, काश...बेटी से शादी करता अलीगढ़ में सास के साथ भागने वाला दामाद अब पछता रहा है। उसका कहना है कि सास से प्यार करके हमने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 9 महीने में ही उसका अपने जीजा के साथ अफेयर हो गया। वह छिप-छिपकर उससे बातें करने लगी, फिर भाग गई। काश… बेटी के साथ शादी कर लेता, तो सुखी रहता। अब मुझे पुलिस ही इंसाफ दिलाएगी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 6 को रौंदने वाला 12वीं का स्टूडेंट निकला:6 साल के बच्चे के शव से कफन हटाते ही चीख पड़ी मां; 5 की हालत नाजुक
    Next Article
    झांसी में बदमाश ने तमंचे से पिता-बेटे पर चलाई गोली,VIDEO:फायर मिस होने से जान बची, ग्रामीणों ने 1 किमी दौड़ाकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment