Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रैपिड ट्रेन पिलर से टकराई कार:डेयरी संचालक समेत दो की मौत, तीन घायल

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ-दिल्ली मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राज चौपला स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और रैपिड ट्रेन के पिलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार कई पलटियां खाते हुए चकनाचूर हो गई और अगले हिस्से में आग लग गई। हादसे में डेरी संचालक आदेश कसाना समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। डिवाइडर चढ़कर पिलर से टकराई कार जानकारी के मुताबिक परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी रोहित अपने दोस्तों आदेश कसाना, हिमांशु कुमार, कुलदीप, आदेश पाल और लोनी निवासी अंकित तिवारी के साथ बुधवार को दिल्ली गए थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सभी कार से मेरठ लौट रहे थे। कार अंकित तिवारी चला रहा था। जैसे ही वाहन राज चौपला के पास पहुंचा, अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर रैपिड ट्रेन के पिलर से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते कार में आग लग गई। राहगीरों ने बचाई कई जिंदगियां हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आदेश कसाना और अंकित तिवारी को मृत घोषित कर दिया। तीन युवक गंभीर, मेरठ रेफर हादसे में घायल कुलदीप, आदेश पाल और हिमांशु कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित हादसे के बाद सुरक्षित बाहर निकल आया था। पुलिस अब हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। बाल-बाल बची कई जानें गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त पास में मौजूद महिला सफाईकर्मी और डिवाइडर पर सो रहा एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति चपेट में आने से बच गए। हादसे के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार मृतक आदेश कसाना गांव में दूध की डेरी चलाता था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी पत्नी ज्योति और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही कुंडा में मातम छा गया। हर आंख नम नजर आई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप:बोला- पत्नी के साथ युवक को पकड़ा तो गला दबाकर मारने की कोशिश की, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    CSJMU में रोबोटिक्स, ड्रोन पर 3-दिवसीय वर्कशॉप:छात्रों ने खुद की कोडिंग और लाइव असेंबलिंग का अभ्यास किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment