Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न:आयुक्त-डीआईजी की अध्यक्षता में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के आयुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मेरठ मंडल के आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर आयुक्त उद्योग ने सभी अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने अपनी प्रमुख समस्या उठाई कि कारीगर सोना लेकर भाग जाते हैं। एसोसिएशन ने इस समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस विभाग ने आयुक्त को बताया कि सोना व्यापारियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाती हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सर्राफा बाजार में पिकेट ड्यूटी भी लगाई जाती है। डीआईजी ने बुलियन एसोसिएशन से एफआईआर की सूची भी मांगी। लघु उद्योग भारती ने माप-तौल विभाग द्वारा निजी वेंडरों से कैलिब्रेशन फीस नकद मांगने का मुद्दा उठाया। विभाग ने स्पष्ट किया कि मरम्मतकर्ताओं और अनुज्ञप्तिधारियों के लिए विभाग द्वारा जारी लाइसेंस को आईडी प्रूफ के रूप में रखना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। आयुक्त ने इस मामले को अगली बैठक से समाप्त करने का निर्देश दिया। मिडफो (MIDFO) ने शहर में सिटी बसें चलाने की मांग की। इस पर आयुक्त ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, मेरठ को निर्देश दिए कि एसोसिएशन के साथ समन्वय स्थापित कर कारीगरों की कार्य शिफ्ट के अनुसार बसें चलाने की व्यवस्था की जाए। मैस्मा (MESMA) कैंची क्लस्टर ने बिजली और कूड़े के निस्तारण से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने इन मुद्दों पर अलग से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। चैंबर ऑफ कॉमर्स के राकेश रस्तोगी ने शहर में जाम की समस्या और औद्योगिक क्षेत्रों को सड़कों से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने इनके समाधान की मांग की, जिस पर डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को इन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 साल पुराने कब्जे पर चला बुलडोजर:गोंडा में ढाई बीघा सरकारी जमीन खाली, 6 अवैध दुकानें ध्वस्त
    Next Article
    बस्ती में घर में फंदे से लटका मिला शव:बच्चों के साथ मायके गई थी पत्नी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment