Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सलावा गंगनहर में किया जल सत्याग्रह:यूजीसी एक्ट रोल बैक की मांग को लेकर गंगनहर में उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

    34 minutes ago

    1

    0

    मेरठ में यूजीसी एक्ट रोलबैक की मांग को लेकर भाकियू क्रांतिकारी के तमाम कार्यकर्ता गंगनहर में उतरकर जल सत्याग्रह करने लगे। घटना शनिवार की है जब भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गंगनहर के पानी में खड़े होकर सरकार से यूजीसी एक्ट रोल बैक करने की मांग करते हुए जल सत्याग्रह किया। अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि जाति और आरक्षण के बजाय केवल योग्यता के आधार पर अधिकार व अवसर मिलने चाहिए। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के कार्यकर्ता गंगनहर में उतर गए। यूजीसी बिल को तत्काल रद्द करने की उठाई मांग मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास गंगनहर में उतरकर जोरदार प्रदर्शन और जल सत्याग्रह किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में थोपे जा रहे नियमों का विरोध करते हुए यूजीसी बिल को तत्काल रद्द करने और देश से जातिगत आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की मांग उठाई शिक्षा पर हर वर्ग का बराबर हक कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा पर किसी वर्ग विशेष के कब्जे को समाप्त कर पूरे देश में एक समान शिक्षा नीति लागू की जानी चाहिए। संगठन के अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि जाति और आरक्षण के नाम पर देश को बांटने के बजाय केवल योग्यता के आधार पर अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। सरकार के असंवैधानिक फैसलों पर लगे रोक गंगनहर के पानी में घंटों खड़े रहकर कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में असंवैधानिक व अन्यायपूर्ण फैसलों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि योग्यता आधारित व न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू नहीं हुई तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजीमनगर में खाद चौकी के सामने भीषण जाम:संकरे नहर पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ा, पुलिसकर्मी जुटे
    Next Article
    मेरठ मेडिकल में स्वाइन फ्लू के लिए बना विशेष वार्ड:वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा से लैस 20 बेड रहेंगे आरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment